महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 11th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव से मांग रहा है धीरज माफी।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और नर्मदा से होती है। जहां विद्या से नर्मदा कहती है अगर उसे पूरा भरोसा है कि, उसने सही किया है तो, अब उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विद्या हुई परेशान
विद्या कहती है वो किस तरह से महादेव को समझाएगी यही बता उसे समझ नहीं आ रही है। गाड़ी में धीरज और रजी के बीच बहस हो जाती है कि, किस तरह से दोनों ने एक – दूसरे को धोखा दिया हुआ है उसे ये बात समझ नहीं आ रही है। रजी को धीरज शांति रखने के लिए कहता है क्योंकि,सभी बहुत कुछ होने वाला है और अगर वो बात नहीं सुनेगी तो सही नहीं रहने वाला है। विश्वा बाहर रजी को लेकर आता है जहां शोर सुनकर विद्या और नर्मदा भी बाहर निकलते है। नर्मदा विद्या से कहती है उसे अब हिम्मत से काम लेना होगा। विश्वा को सभी समझाते है कि, रजी की बात है घर में भी बात संभाल सकते है। किरण सभी को घर में चलने के लिए कहती है। जैसे ही किरण रही को अंदर चलने के लिए कहती है महादेव वहां आ जाता है और विद्या से पूछता है क्या हुआ है ? केतन बताता है कि, रजी भाग गई थी और अभी लौटकर आई है। महादेव कहता है अच्छा हुआ लौट कर आ गई है जो हुआ अच्छा के लिए होता है।
धीरज की परेशानी
किरण रजी के मांग में सिंदूर देखती है और रजी से कहती है इसने शादी कर ली ? भानु ये चीज देखकर परेशान हो जाती है और कार से बाहर आने को कहती है कि कौन है वो शक जिसे रजी ने शादी कर ली है ? धीरज गाड़ी से बाहर आता है और उसे देखकर सभी हैरान हो जाते है। भानु एक बार फिर से महादेव को भला बुरा कहती है कि, किस तरह से उसे जिंदगी में सिर्फ धोखे मिले हुए है लेकिन आज जो भी हुआ है। उसे आज महादेव को भी धोखा मिला हुआ है। धीरज को सभी जान से मारने की कोशिश करते है लेकिन रजी रोक देती है और कहती है कि, धीरज अब उसका प्यार है उसे साथ गलत होता हुआ वो देख नहीं सकती है।
भानु का बदला
भानु महादेव को भला बुरा कहकर वहां से चली जाती है। जिसके बाद महादेव घर में आकर पूरी तरह से टूट जाता है। महादेव के पास धीरज आता है और धीरज को महादेव धक्का दे देता है। जिसके लिए महादेव कहता है अब से उसके सिर्फ दो ही बेटे है। महादेव मंदिर में जाकर किताब पढ़ता है। वही धीरज को उसके भाई कमरे में लेकर जाते है जहां वो सभी लोग कहते है कि, धीरज और रजी पर उन्हें पहले से ही शक था लेकिन उसे किसी को कुछ बताया नहीं है। धीरज कहता है दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। हालात ही ऐसे बने हुए थे जिसकी वजह से ये सब करना पड़ा है उसे। रजी को लेकर धीरज सारी बात बताता है। जिसके बाद धीरज पापा से बात करने भी आता है लेकिन, महादेव वहां से चले जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज को रजी धमकी देती है उसे दूर रहने के लिए। जहां धीरज भी रजी को कहता है इंसान जैसे रहेंगे तो,साथ रह सकते हैं नहीं तो अपनी राह उन्हें देखनी चाहिए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

