मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में एकता बुलबुल के कमरे में उसे उठाने जाती है तो वह वहां नहीं मिलती। जब वह नीचे आकर यह बात रजनी को बताती है तो वह कहती है वह कहीं खेलने गयी होगा और वापस आ जायेगी तब तक तुम उसका नाश्ता तैयार कर दो।
जब अहम वापस आता है और एकता नाश्ता बना लेती है तो वह उससे पूछती है तो वह कहता है कि वह कभी भी बुलबुल को मॉर्निंग वॉक पर लेकर नहीं गया तो एकता परेशान होने लगती है।
उसी समय निहारिका राध्या के कमरे में जाती है और देखती है कि राध्या सो रही है लेकिन बुलबुल जाग रही है। वह बुलबुल को जाकर वापस से सुला देती है और बाहर आती है तो शकुंतला देखती है कि उसने रेखा लांग दी लेकिन वह कुछ कहती नहीं क्योंकि उसे लगता है कि वह प्रथम को देखने गयी थी।
उधर, बुलबुल अहम को बुलबुल को ढूढने को कहती है और सभी घरवाले पूरे घर पर फैलकर बुलबुल को ढूंढती है लेकिन बुलबुल कहीं नहीं मिलती।
दूसरी ओर अहम पोलिस को बुलाता है और उसे बुलबुल का फोटो देकर ढूंढने को कहता है। उसी समय राध्या अपने कमरे में जगकर हैरान रह जाती है जब वह समय देखती है।
वह उठकर नीचे आती है तब वह देखती है कि घर पर पोलिस आयी है और सब परेशान हैं। वह रजनी से पूछती है कि क्या हुआ है तब एकता पोलिस से दरख्वास्त करती है कि वह उसकी बेटी को खोजें।
राध्या बोलने की कोशिश करती है पर उसे बोलने नहीं दिया जाता। उसी समय बुलबुल नीचे आती है और एकता को वह मिल जाती है। एकता बुलबुल से पूछती है कि वह क्यों चाची के कमरे में गयी थी?
बुलबुल कहती है कि वह अपने कमरे में ही सोई थी। तब एकता राध्या को डांटने लगती है बुलबुल को उसके कमरे में लाने के लिए।
राध्या कहती है कि जब प्रथम और वह अपने कमरे में गए तब बुलबुल वहां सो रही थी। प्रथम तो उसे रात को ही उसके कमरे में ले जाने वाले थे लेकिन हमने उसकी मासूम चेहरा देखकर रोक दिया।
एकता राध्या को खूब खरीखोटी सुनाती है तब राध्या रजनी से कहती है कि वह तो जानती है कि वह किसी को जानकरके दुख नहीं दे सकती। रजनी कहती है फिर भी हर चीज़ के पीछे उसी का हाथ होता है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

