तू जूलिएट जट दी 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब और हीर हो चुके है परेशान अपनी नई परेशानी से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर को नवाब चेहरे पर मास्क लगाने के लिए कहता है क्योंकि सिंघल उसे पहचान लेगा।
हीर और सिंघल का रोमांस
हीर चेहरे पर मास्क लगा लेती है। जिसके बाद अब वो नवाब के साथ पार्टी में जाती। इस पार्टी में नवाब भी रहता है जिसके लिए हीर सिंघल के पास जाती है और सारे सच का पता लगाने के लिए गुलाब भी वहां आ जाती है। नवाब सिंघल का वीडियो बनाता है कि, किस तरह से वो हीर के साथ बतमीज़ी करता है। इस बीच नवाब की नजर गुलाब पर जाती है और उसे समझ नहीं आता है कि, उसकी मां यहां कहां आ गई है ? हीर को सिंघल अपने साथ कमरे में लेकर जाता है। जहां, सिंघल को लेकर हीर को डर लगता है। हीर मन ही मन मनाती है कि, किसी भी तरह बस सही समय पर नवाब आ जाए। गुलाब से जाने – अंजाने में नवाब टक्करा जाता है लेकिन वो चेहरा ढक लेता है। गुलाब को लगता है उसने कही तो देखा है इसे लेकिन वो बचकर वहां से चला जाता है।
नवाब का फूटा गुस्सा
हीर के साथ सिंघल कमरे में बतमीजी करता है और सिंघल को सच पता चल जाता है कि, ये कोई और नहीं बल्कि, हीर है। हीर से बदला लेने के लिए सिंघल उसे परेशान करता है और सही समय पर आकर नवाब हीर को बचाता है। अर्जुन को उसके घर वाले को समझाते है कि, हीर के साथ उसका पूरा परिवार है लेकिन यहां सिर्फ एक अर्जुन है और उसकी मां। उसे बात को समझाकर लेना होगा। गुर्लिन की बात को हीर समझती है और अर्जुन अपना बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है। नवाब और हीर दोनों ही सिंघल को ब्लैकमेल करते है वीडियो के जरिए की वो क्या कुछ कर सकता है। नवाब सिंघल के घर वालों को फोन करता है जिसकी बेटी को देखकर हीर को अपने पापा को याद करने लग जाती है।
गुलाब की चाल
हीर वो विडियो को डिलीट कर देती है जिसके बाद नवाब हीर से कहता है अचानक उसे क्या हो गया है ? हीर वहां से चली आती है और नवाब उसकी गलती को नजर अंदाज करता है कि, हीर एक अच्छी लड़की है जिसकी वजह से वो किसीका बुरा नहीं सोचती है। नवाब और हीर तभी वहां गुलाब को देखते है और दोनों को को शक जाता है कि, कही ये सब में गुलाब का हाथ तो नहीं है ? सिंघल वहां गुलाब से बात करने आता है और दोनों का शक सही हो जाता है। जिसके बाद नवाब को विवेक का फोन आता है और अर्जुन के बारे में बताता है। ये सुनकर हीर और अर्जुन के होश उड़ जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब और हीर पुलिस स्टेशन आते हैं। जहां नवाब गुलाब को भी देखता है और हीर वहां अर्जुन को लेकर कहती है कि, अर्जुन ने कुछ नहीं किया है और उसे सच पता चल गया है कि सच क्या है और कौन है उसके पीछे ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

