30.3 C
Mumbai
मंगलवार, मार्च 10, 2026

अनुपमा 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की नई चुनौती, अंश का नया परिवार

अनुपमा 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अंश और गौतम के बीच बच्चे को लेकर हो जाती है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अपनी नई जिंदगी कहीं और नहीं बल्कि गोवा में शुरू करती है।

गौतम का गुस्सा

पैसों की दिक्कत की वजह से अनुपमा साइकिल रेसिंग में हिस्सा लेती है और इस हिस्से में अनुपमा पूरी कोशिश करती है कि, वो जीत जाए लेकिन ऐसा होता नहीं है। अनुपमा याद करती है कि, किस तरह से देविका अमेरिका में फंस चुकी है क्योंकि, लीगल मैटर शुरू हो गया है और छह महीने से भी ज्यादा हो गया है। जया की जिम्मेदारी भी अनुपमा पर होती है और इस वजह से अनुपमा रेसिंग करने आती है लेकिन अनुपमा इस दौड़ में हार जाती है। जया के आसपास खड़े सभी बच्चे अपने मम्मी – पापा के साथ एक – दूसरे को चियर करते है। जिसके लिए अब जया को अपनी मां की याद आ रही होती है। प्राची को राही उसके पापा अंश से मिलवाने लेकर आती है। जिसे देखकर प्राची बहुत खुश होती है। रेस के दौरान अनुपमा को चोट लग जाती है और उसे जया कमरे में लेकर जाती है। जहां वो अनुपमा के चोट पर पट्टी के देती है और उसे अपनी मम्मी – पापा के बारे में बताती है। अनुपमा कहती है कि, जया के पास देविका जैसी मां है उसे पापा की कमी कभी भी महसूस नहीं कर पाएगी। अंश के साथ जसप्रीत भी अपनी जिदंगी अहमदाबाद में बिताती है और सभी अनुपमा से वीडियो कॉल के जरिए बात करते हैं। जहां प्राची को देखकर अनुपमा बहुत खुश होती है लेकिन तब तक गौतम वहां आ जाता है और प्राची को अपने गोद ले लेता है। राही, अंश और गौतम के बीच बहस हो जाती है। लेकिन राही कहती है कि अंश जभी मिस करेगा राही प्राची को लेकर आएगी।

अनुपमा को मिली धमकी

जया खेल – खेल में बॉल भूत बंगले के अंदर मार देती है जिसे कांच भी टूट जाता है। वही अनुपमा को सभी आरती करने के लिए कहते है क्योंकि, उसकी भक्ति कम नहीं है भगवान के प्रति। वही कुछ गुंडे अनुपमा से बात करने मंदिर में आते है और जया बॉल लेने बंगले में जाती है। गुंडों का कहना रहता है कि, उसे यहां से चले जाना चाहिए क्योंकि अनुपमा को वो बिजनेस भी करने देंगे। ऐसे में, अनुपमा कोई भी जवाब नहीं देती है और जया को लेकर एक बच्चा अनुपमा को बताता है और जया को लेने के लिए अनुपमा भूत बंगले में आती है। जया अनुपमा से कहती है भूत उसका बॉल खा गया है। जिसे सुनकर अनुपमा को अजीब लगता है। अनुपमा कहती है ऐसा कुछ नहीं हुआ होगा। जया को गलतफहमी हो गई है। लेकिन अनुपमा को भी लगता है कही ना कही इस बंगले में कोई तो है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा को कुछ गुंडे उसके ही घर से निकाल देते है जहां, डॉक्टर उसकी मदद करता है और घर देता है रहने के लिए लेकिन ये घर को सभी भूत बंगला कहते है क्योंकि, ये सालों से बंद होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें