मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में राध्या प्रथम को पराठा खाने को देती है जिसको चखकर प्रथम उससे कहता है कि घरवाले उससे इसीलिए नाराज़ हैं क्योंकि उनसे सभी से सच छुपाया और अभी भी वह उसके साथ वही कर रही है।
प्रथम कहता है यह माँ के हाथ के बने पराठे हैं जिनका स्वाद वह नींद में भी पहचान सकता है। वह उसे पराठा ले जाने को कहता है और काम करने बैठता है।
राध्या जाकर पराठा टेबल पर रख देती है और इंडक्शन में अपनी माँ की दी हई डायरी में से खिचड़ी बनाने लगती है। वहीं, निहारिका आकर वह पराठा ले जाती है और रजनी को देकर कहती है कि राध्या ने यह वापस लौटा दिए हैं।
दूसरी ओर राध्या जब खिचड़ी चखती है तब उसमें नमक तेज हो जाता है और वह बाहर जाकर जब पराठा लेने जाती है तो वहां पराठे नहीं रहते।
जब वह इंडक्शन के पास वापस आती है तब खिचड़ी जल जाती है जिसको उठाने पर उसका हाथ जल जाता है। प्रथम आकर उसे ऑइंटमेंट लगाता है और राध्या रोने लगती है कि वह कैसी पत्नी है कि उसे खाना नहीं बनाकर खिला सकती।
निहारिका उसी समय प्रथम के लिए कप नूडल्स ला रही होती है कि वह प्रथम और राध्या को एक साथ कप नूडल्स खाते देख लेती है।
रात को राध्या अपने माता पिता की तस्वीर देखकर उम्मीद करती है कि उसका परिवार वापस से जुड़ जाए और यह बात प्रथम सुन लेता है। उसके मन में द्वंद्व उत्पन्न होता है कि जैसे शकुंतला ने मुझे राध्या के बारे में बताया व्यह असली राध्या है या अभी जो हम सभी के वापस से आने की कामना कर रही है यह असली राध्या है?
प्रथम राध्या को चलकर सोने को कहता है तब एक आदमी एकता और अहम के कमरे में जाता है और बुलबुल के कमरे में जाकर वह उसे उठाकर प्रथम और राध्या के कमरे में ले आती है।
जब वह अपना चेहरा दिखाती है तो वह निहारिका होती है। वह बेड के पास एक ग्लास में एक दवा डाल देती है और चली जाती है।
प्रथम और राध्या जब कमरे में आते हैं तब बुलबुल को देखकर प्रथम कहता है कि हमें बुलनुल को उसके कमरे में सुला देना चाहिए। तभी राध्या कहती है कि बुलबुल आपके लिए यहां आयी है और उसे यही सोने देना चाहिए।
प्रथम उसकी बात मान लेता है और राध्या वह पानी पीकर दोनों सो जाते हैं।
अगले दिन शकुंतला अपने परिवार के साथ भोलेनाथ की आरती करके उनसे प्रार्थना करती है। रजनी एकता से नाश्ता बनाने को कहती है तब वह कहती है कि वह तो यह करना भूल गयी।
तब रजनी कहती है कि जब वह नाश्ता बनाती थी तब राध्या बुलबुल को स्कूल के लिए तैयार करती थी। तुम्हें बंटवारा चाहिए था न अब घर के सभी काम करो। निहारिका राध्या के कमरे में आकर देखती है कि राध्या सो रही है और उसने पानी का ग्लास भी खत्म कर दिया है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

