मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में एकता अहम से कहती है कि यह सब कुछ राध्या की किया धरा है क्योंकि आज आपने प्रथम को दो चार बातें सुना दी इसीलिए राध्या ने मेरा सच सभी के सामने ला दिया।
राध्या ने कहा हम ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।एकता ने कहा अगर तुम्हें मेरा सच लाना ही था तो पहले दिन ही बाहर ले आती मुझे खुद पर भरोसा क्यों होने दिया?
ओमकार ने एकता से कहा कि यह इस घर का कानून और मेरा फैसला है कि इस घर की बहाएं कारोबार नहीं कर सकती क्योंकि उनकी जिम्मेदारी है घर की शोभा बढ़ाना।
एकता ने कहा मैं राध्या जैसी अनपढ़ नहीं हूँ और मैं घर और कारोबार दोनों सम्भाल सकती हूँ। प्रथम ने ओमकार से कहा कि हमें एकता को मौका देना चाहिए कारोबार करने का। अहम ने प्रथम पर तंज कसा कि एक नौसिखिया मेरी पत्नी को काम देगा?
प्रथम ने अहम से पूछा क्यों वह सुबह से उसपर तना कर रहे हैं? अहम ने कहा हर चीज़ में इस घर में सिर्फ प्रथम और राध्या को ही मान-सम्मान और इज़्ज़त मिलती है हमें कुछ नहीं मिलता।
अहम ने कहा व्यह अब अलग होना चाहता है। यह सुनकर सब हैरान रह गए और शकुंतला, ओमकार और रजनी ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन एकता ने कहा हमें अलग होना है तो आप बंटवारा कर दीजिए।
अहम ने कहा कि प्रथम तो घर से जाएगा नहीं तो हम लोग ही चले जाते हैं आज और अभी। प्रथम ने कहा आप दोनों को अपने हिसाब से ज़िन्दगी जीनी है इसीलिए आप दोनों जाना चाहते हैं इसमें हमें दोष मत दीजिए।
राध्या एकता को समझाने लगी कि उसने अपनी साड़ी जानकरके उस कार्टन में नहीं रखी कि निहारिका भी राध्या को डांटने लगी। प्रथम ने निहारिका से कहा कि वह इस घर की सदस्य नहीं है तो वह अपना मुंह बंद रखे।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

