26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : कोठारी परिवार की होली, प्रेरणा का सच आया सभी के सामने

अनुपमा 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा प्रेरणा की हरकतों पर होती है नाराज।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अनुज को याद करती है और होली का जश्न मनाती है। पूरा परिवार एकसाथ होली खेलने के लिए आता है। जहां सबसे पहले ही श्रीनाथ जी की पूजा करते है।

कोठारी परिवार की होली

उसके बाद वो अपनी बेटी को रंग लगाते है। इस बीच ही प्रार्थना कहती है उसके बच्चे को सारे मां का प्यार मिले। वही दूसरी तरफ, प्रेम को लेकर प्रेरणा खुश होती है क्योंकि, आज उसने सोच रखा होता है कि, किस तरह से सबसे पहले वो प्रेम से ही रंग रवाएगी। पूजा के बाद राधा और कृष बनकर राही और प्रेम एकसाथ डांस करते है। जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है और कहता है जोड़ी बहुत ही ज्यादा सुंदर है। ये सब सुने के बाद प्रेरणा को राही के लिए अच्छा भी लगता है। वही अनुपमा बाहर आकर सबसे पहले अब प्रेरणा को रंग लगाना चाहती है लेकिन अनुपमा उसके करीब जाए उसे पहले ही प्रेरणा वहां से चली जाती है। राही अनुपमा के पास आती है और रंग से उसे भर देती है। जिसे बाद अनुपमा अनुज और अपनी कहानी राही को बताती है।

परिवार में खुशियां

राही प्रेरणा को रंग लगाना चाहती है जिसकी वजह से वो प्रेरणा को पकड़ने की कोशिश करती है लेकिन प्रेम के हाथों प्रेरणा की मांग में लाल रंग भर दिया जाता है। जिसे देखकर प्रेरणा को खुशी होती है और प्रेम ने होता है। राही कहती है कि, प्रेम को इसमें गुस्सा करने की क्या जरूरत है राही ही उसको पकड़ रही थी। प्रेम राही को वहां से लेकर चला जात है। जहां अनुपमा ये सब देखती है और प्रेरणा की खुशी भी देखती है। अनुपमा वहां आती है प्रेरणा का रंग मिटाने के लिए। लेकिन वो ऐसा करने से मना कर देती है। जिसे देखकर अनुपमा को अजीब लगता है। वही तोशु ठंडाई बनाया हुआ होता है जिसे पराग और अनिल मिलकर पी लेते है। ये देखकर तोशु गुस्से में आ जाता है।

प्रेरणा का सच

अनुपमा अपनी टीम के साथ मिलकर डांस करती है लेकिन, बाद में वो प्रेरणा को लियर परेशान होती है कि, प्रेरणा बार – बार राही और प्रेम के बीच जाने की कोशिश कर रही है। इस वजह से ही अनुपमा प्रेरणा को साइड में लेकर जाती है और कहती है प्रेरणा का मन कहां जा रहा था ? वो जो भी कर रही है सिर्फ और सिर्फ एक नाटक है। प्रेरणा कहती है नाटक नहीं है वो प्रेम से ही सबसे ज्यादा प्यार करती है। परी वहां आती है और कहती है कल भी प्रेरणा ने ऐसा ही कुछ किया था। जिसकी वजह से बहस भी हुई थी प्रेरणा और परी के बीच। अनुपमा ये सबके लिए जवाब मांगती है प्रेरणा से और इस बीच ही अनुपमा को अपना अतीत याद आते रहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रेम अनुपमा, प्रेरणा और परी की बात सुन लेता है और प्रेम कहता है वो ऐसा मर्द नहीं है। जिसके बाद अनुपमा राही के लिए प्रेम से कहती है उसकी बेटी को पता चलेगा तो क्या होगा ? राही तभी वहां आ जाती है जिसे सुनकर वो इमोशनल हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें