26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ४ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: अहम और प्रथम की एक दूसरे के साथ हुई झड़प

मन अतिसुंदर के बुधवार के एपिसोड में राध्या और प्रथम को बुलबुल श्रीराधाकृष्ण बनकर डांस करने को कहती है। दूसरी तरफ निहारिका राध्या की साड़ी लेने जाती है उसके कमरे में और उसी समय राध्या वहां आती है।

निहारिका पर्दे के पीछे छुप जाती है और उसके जाने के बाद निहारिका वहां से निकलकर स्टोररूम में रखे हुए एकता के कपड़ों के कार्टन में रख देती है क्योंकि प्रथम ने उसे राध्या को दी थी।

जब वह बाहर आकर प्रथम को रंग लगाने आती है तब वह देखती है कि प्रथम और राध्या राधा कृष्ण बनकर डांस करते हैं। उन्हें देखकर उसका खून खोलता है और उनके डांस के दौरान वह काला रंग का पानी बनाती है और जैसे ही वह राध्या पर डालने वाली होती है कि बीच में उर्मिला आ जाती है।

इसके बाद घर पर अहम का सिर दुखता है और व्योम उसे क्लाइंट से बात करने को कहता है और वह मना कर देता है। प्रथम व्योम से कहता है कि वह बात कर लेगा लेकिन हम आकर उसे डांटने लगता है।

प्रथम आश्चर्य व्यक्त करता है कि वह गुस्सा क्यों कर रहा है? अहम ने कहा कि तू हीरो बनने का नाटक करता है और उससे कहता है कि उसने कहा था कि क्लाइंट्स उसके हैं और वह ही उन्हें हैंडल करेगा।

प्रथम कहता है कि वह सिर्फ उसकी मदद करना चाहता था। इसी बीच सब आ जाते हैं और अहम प्रथम को धक्का मार देता है। ओमकार भी अहम से पूछता है कि आखिर उसे क्या हो गया है?

अहम कहता है मेरी तबियत ठीक नहीं है लेकिन किसी को व्यह समझ नहीं आ रहा। शकुंतला कहती है कि मुझे लगता है अहम ने भाग पी ली है। ओमकार ने कहा घर पर किसी ने भाग नहीं लायी। रजनी एकता से अहम को कमरे में लेकर जाने को कहता है।

उधर, ओमकार व्योम से पता करने को कहता है कि किसने घर पर भाग लायी? निहारिका कहती है प्रथम की भाग अहम ने पहन ली और सब गड़बड़ हो गयी।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें