34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन अतिसुंदर ३ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: मित्तल परिवार की मस्तीभरी होली

मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में राध्या और एकता रजनी को रंग लगाते हैं। रजनी राध्या को रंग लगा रही होती है कि वह मना कर देती है तब एकता रजनी से कहती है राध्या वह चाहती है कि पहला रंग प्रथम उसे लगाए।

तभी राध्या बाहर जाती है तो प्रथम को बुलबुल के साथ रंग खेलते हुए देखती है। निहारिका भी प्रथम को देखती है और दोनों एक साथ प्रथम की तरफ बढ़तीं हैं उसे रंग लगाने लेकिन निहारिका पर बाल्टी से रंग का पानी फेक देते हैं।

वह दरअसल बुलबुल होती है और वह रंग डालकर कहती है बुरा न मानो होली है। इस हरकत के बाद निहारिका को बहुत गुस्सा आता है और वह नाराज होकर उसे चिल्लाने लगती है। प्रथम बुलबुल को समझाकर उसे बाकी बच्चों के साथ खेलने भेज देता है। राध्या प्रथम को रंग लगाने ही वाली होती है कि प्रथम को कोई बुला लेता हैं।

निहारिका ठंडाई पीसने वाले से पूछती है क्या उसके पास भाग है तो वह पहले मना कर देता है लेकिन कहता है अगर उसे चाहिए तो वह दे देगा। तब निहारिका एक ग्लास में भाग डलवाकर ले आती है और प्रथम को दे देती है।

इसी बीच अहम और प्रथम दोनों ठंडाई पी रहे होते हैं कि अहम की ठंडाई गिर जाती है और प्रथम उसे वापस उसकी ठंडाई देता है।

उसी बीच एकता को फोन आता है और राध्या और वह बाहर जाकर देखते हैं तो एकता का कपड़े का कार्टन आ जाता है और राध्या और वह मिलकर उसे स्टोररूम में रख देते हैं।

जब बाहर आते हैं तो रजनी उन्हें बाहर लेकर जाती है जहाँ मथुरा से एक पण्डित जी आते हैं और रजनी बताती है कि मथुरा की मिट्टी से श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति बनाई गई है जिसको स्थापित करने का सुअवसर हमें इस साल प्राप्त हुआ है।

रजनी राध्या और प्रथम से पण्डित जी का आशीर्वाद लेने को कहती है और बुलबुल उन दोनों को राधाकृष्ण बनकर होली खलने को कहती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here