तू जूलिएट जट दी 3rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब की बात ना माने कि वजह से हीर और अर्जुन फंस गए है नई मुसीबत में।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर अर्जुन को लेकर जाना चाहता है। लेकिन नवाब उसे जाने से मना करता है। अर्जुन नवाब से पूछता है कि, आखिरकार क्यों नवाब ऐसा कर रहा है ?
हीर की नई मुसीबत
नवाब इन सभी बातों का कोई जवाब नहीं देता है। लेकिन वो हीर को लेकर अंदर चला जाता है। इस बीच हीर और नवाब के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। लेकिन नवाब बार – बार हीर को रोकता है कि, अर्जुन के साथ जाना उसका सही नहीं रहने वाला है। हीर नवाब की बात नहीं सुनती है। वही बाहर आते ही नवाब के कहने पर अर्जुन को हीर कहती है वो कॉलेज का सारा काम देख लेगी। लेकिन, अभी के लिए उसे अकेले जाना होगा। हीर अर्जुन से कहता है कि, वो अब नवाब की बात मानने वाली है ? क्या लग रहा है उसे ? नवाब को लेकर हीर कुछ कहती तब तक गुलाब वहां आ जाती है और गुलाब कहती है कि, हीर और अर्जुन अभी तक गए नहीं है ? गुलाब हीर को इमोशनली ब्लैकमेल करने का सोचती है कि, किस तरह से सारे काम पेंडिंग है लेकिन कुछ काम बहुत ही ज्यादा जरूरी है जो हीर और अर्जुन ही कर सकते है।
गुलाब की चाल
गुलाब की बात मान कर हीर और अर्जुन जाने का फैसला करते है। गुलाब ड्राइवर को हीर और अर्जुन को लेकर प्लान बनाती है। जिसके बाद गाड़ी में ड्राइवर उन्हें ज्यूस देता है और हीर भी वही पी लेती है। गाड़ी सीधा पुलिस जमाबंदी पर रुकती है। जहां हीर और नवाब पर चोरी का इल्जाम लगता है क्योंकि दोनों के बैग से कुछ पैसे निकले हुए होते है। लेकिन ये सब गुलाब का किया हुआ होता है। कॉलेज में हीर और अर्जुन के बारे में अभी लोग तरह – तरह की बाते करते है लेकिन नवाब को टीना पर शक जाता है लेकिन, टीना नवाब से कहती है उसने कुछ भी ऐसा नहीं किया हुआ है। बोजु वहां आकर कहता है उसे नहीं लगता है कि, हीर ऐसा कुछ कर सकती है।
नवाब को हुई हीर की चिंता
नवाब को हीर की चिंता होती है। जहां हीर को सभी लोग पुलिस स्टेशन लेकर आए होते है और दोनों से पूछताछ की जाती है। हीर कहती है ये सब पैसे उसके कॉलेज से आए हुए है इसलिए ऐसा है चोरी के पैसे वो नहीं है। हीर और अर्जुन की बात साबित करने के लिए कॉलेज लाया जाता है। जहां, नवाब को हीर देखती है और नवाब की बात उसे याद आती रहती है। हीर के खिलाफ सभी लोग स्टेटमेंट देते है कि, किस तरह से पति होने के बाद भी उसका अफेयर अर्जुन के साथ चल रहा है। पुलिस हीर और अर्जुन दोनों को लेकर जाती है। लेकिन नवाब वहां कुछ नहीं कर पाता है। जेल में हीर से मिलने के लिए हीर के ताया जी और उसकी मां आती है। जहां दोनों अर्जुन को देखकर परेशान हो जाती है। ताई जी कहती है अर्जुन को लेकर की ये वही लड़का है ऐसे में, अब अर्जुन को लेकर सभी को गलतफहमी होती है। जिसके बाद हीर कहती है वो सारा काम गुलाब अंटी के कहने पर कर रही थी। यही काम था उनका और ये काम भी कॉलेज का ही था। गुलाब तभी वहां आती है और अर्जुन और हीर की बात को सही कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर को कुछ गुंडे रास्ते पर छेड़ने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद नवाब वहां सही समय पर आकर उसे बचाता है। वही दूसरी तरफ नवाब कहता है हीर उसकी पत्नी है। दोनों की बातों को गुलाब सुनती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

