26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: प्रथम और राध्या दोनों ने साथ मिलकर की होलिका दहन की पूजा

मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में राध्या रजनी की दी हुई साड़ी पहनती है और सोचती है कि आज होलिका दहन की पूजा है और प्रथम और मेरी पहली होली की पूजा है लेकिन मेरे आग के डर से हम यह साथ में नहीं कर पाएंगे।

वह प्रथम के लिए कुर्ता निकालती है तब ज्योति आकर दोनों को नीचे बुलाने के लिए आती है। राध्या कहती है कि वह नहीं आ सकती क्योंकि उसे आग से डर लगता है।

तब प्रथम उसे नीचे आने को कहता है। सब नीचे इक्कठा हो जाते हैं और रजनी प्रथम से कहती है कि वह ही राध्या का नाम लेकर पूजा शुरू करे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए निहारिका प्रथम का हाथ धीरे से पकड़ लेती है और प्रथम आग दे ही रहा होता है कि वह रुक जाता है।

वह राध्या के पास जाकर उसे साथ पूजा करने को कहता है और उसकी आँखों में पट्टी बांध देता है ताकि वह आग को न देख सके। वह उसका हाथ पकड़कर लेकर जाता है। राध्या आगे बढ़ रही होती है कि निहारिका उसे पैर फंसाकर गिराने वाली होती है कि रजनी उसे रोक लेती है यह कहकर कि वह पीछे रहे वरना उसकी वजह से सब राध्या को डांटेंगे।

वहीं, दोनों एक साथ होलिका दहन की पूजा करते हैं।
इसके बाद एक एक करके सभी घरवाले पूजा करते हैं। निहारिका राध्या के पैर पर जलती लकड़ी डाल देती है और उसका पैर जल जाता है। प्रथम उसे कमरे में ले जाता है।

सभी काम निपटाने के बाद एकता अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रही होती है कि हम आकर उससे पूछता है वह क्या कर रही है? और उसका लैपटॉप आकर देखता है तो एकता कहती है कि वह बुलबुल का प्रोजेक्ट देख रही है।

अहम उसे डांटता है कि वह यह सब काम दिन में किया करे और कहता है कि वह आजकल बस इसी प्रोजेक्ट में व्यस्त है और बाकी सब कामों में उसका ध्यान नहीं है।

अगले दिन राध्या भोलेनाथ को गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई देते हुए कहती है कि हमेशा की तरह सबसे पहले उसने उन्हें ही रंग लगाया है।

प्रथम राध्या को ढूंढने नीचे आता है और सीढ़ियों पर खड़ा रहकर राध्या का इंतजार करता है लेकिन राध्या उर्मिला को मिम्बू पानी बनाकर देती है और जब वह बुलबुल की पिचकारी भरने किचन में जाती है तब वह राध्या को बोलता है वह कितना काम करती है।

वह उसे एक गिफ्ट देता है और जब वह उसे निकालकर देखती है तब प्रथम गायब हो जाता है। वह बाहर आकर उसे देखकर खूब खुश होती है तो रजनी आकर उससे वजह पूछती है तो वह कहती है कि प्रथम ने उसे दी है।

एकता और राध्या आकर रजनी को रंग लगाती है। जब रजनी राध्या को रंग लगाने वाली होती है तब राध्या उसे मना कर देती है तब एकता कहती है उससे कि राध्या प्रथम के हाथ से सबसे पहले रंग लगवाएगी।

एकता अपने कमरे में जाती है और निहारिका उसकी बातें सुनती है बाहर से। एकता उससे कहती है कि वह माल उसके घर पर नहीं रख सकती। जब वह बाहर चली जाती है तो एक वेंडर का फोन आता है और इस बार निहारिका राध्या को एकता को फंसाने के लिए घर का पता दे देती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें