तू जूलिएट जट दी 2nd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर सिंघल को लेकर परेशान हो जाती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सिंघल से होती है। जहां, सिंघल के खिलाफ सबूत इक्कठा करने के लिए हीर उसके केबिन तक आ जाती है और वीडियो रिकॉर्ड करती है।
हीर की नई मुसीबत
लेकिन सिंघल की नजर उसपर जाती है और वो कुछ गुंडों के साथ हीर को पकड़ने के लिए जाता है लेकिन हीर को सही समय पर नवाब वहां आकर बचा लेता है। नवाब गुंडों की जमकर पिटाई करता है जिसके बाद हीर के लिए नवाब परेशान हो जाता है। हीर नवाब से जवाब मांगती है कि आखिरकार वो है कौन जिसे हर वक्त हीर का ख्याल रहता है ? हीर के इस बात का जवाब कोई देता नहीं है और तभी वहां अर्जुन और गुर्लिन आ जाते है। गुलिया कहती है काम और इंटरव्यू दोनों हो गया है। जिसके बाद हीर के लिए अर्जुन और नवाब के बीच बहस हो जाती है। लेकिन गुलिया दोनों को शांत रहने के लिए कहती है कि, किस तरह से वो दोनो दिल्ली में भी एक दूसरे को शांति से रहने नहीं देंगे।
गुलाब की चाल
गुलाब को सिंघल बताता है कि हीर ने विडियो रिकॉर्ड किया था लेकिन सही समय पर उसे बचाने के लिए एक लड़का आ जाता है। गुलाब को लगता है ये कोई और नहीं बल्कि अर्जुन है। हीर गुर्लिन को बताती है कि, किस तरह से सिंघल उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन गुर्लिन इस बात का विश्वास नहीं करती है। हीर गुर्लिन को वीडियो दिखाती है लेकिन उसके फोन से तब तक वो विडियो डिलीट हो गई होती है। वही, गुर्लिन को लेकर वो ऑफिस जाती है। जहां सभी हीर को कहते है कि, सिंघल नाम का यहां कोई नहीं है। ये बात सुनकर हीर परेशान हो जाती है और उसे समझ नहीं आता है वो क्या करें क्योंकि, गुर्लिन उसकी बात भी सुन रही होती है।
हीर की चिंता
अभी दिल्ली से कॉलेज आते है और नवाब हीर को अर्जुन से दूर रहने के लिए कहता है। दोनों की बहस हो जाती है। लेकिन तब तक टीना आकर नवाब से यहां रहने का कारण पूछती है। लेकिन नवाब झूठ कहता है कि, हीर उसे बात करने आई थी। टीना अपनी धमकी और पापा की कही बात को याद दिलाती है कि, अब कुछ गलत हुआ तो सीधा सगाई होगी। नवाब टीना से कहता है उसके पापा हर वक्त रिंग लेकर ही घूमते होंगे। क्लास चालू हो जाती है और टीना को नवाब की चिंता होती है। क्योंकि हर वक्त उसका ध्यान हीर पर ही रहता है। हीर के बार में नवाब कोयल से पूछता है और कोयल कहती है वो प्रिंसिपल के ऑफिस में है। जिसके तुरंत बाद नवाब नाटक करता ह कि, उसकी तबियत खराब है और वो बाहर जाता है। गुलाब के साथ हीर और अर्जुन दोनों ही पैसों का बैग प्रिंसिपल को देते है। लेकिन ये भी गुलाब की चाल होती है। हीर से नवाब जवाब मांगता है लेकिन हीर जवाब नहीं देती है और वो अर्जुन के साथ चली जाती है। घर पर आते ही ऋचा गुलाब के प्लान में उसका साथ देती है और कहती है दिलीप से की उसका भाई है जो यहां नहीं रहता है लेकिन उसे इंटर्नशिप करनी है इसलिए क्या किया जा सकता है ? हीर कहती है कि, उसे ऑफिस के टीम से बात करवानी चाहिए। जिसके बाद हीर भी गुर्लिन को लेकर यही सोचती है। कमरे में हीर जाकर गुर्लिन के लिए ऑफिस डिटेल्स निकालती है और गुलाब और ऋचा अपने प्लान को कामयाब समझते है। हीर गुर्लिन की मदद करना चाहती है जिसके बाद वो कहती है कि वो करेगी सब कुछ।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर को कुछ गुंडे रास्ते पर छेड़ने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद नवाब वहां सही समय पर आकर उसे बचाता है। वही दूसरी तरफ नवाब कहता है हीर उसकी पत्नी है। दोनों की बातों को गुलाब सुनती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

