26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २८ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: राध्या ने एकता को बचाने के लिए शकुंतला से बोला झूठ

मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में निहारिका गुस्से में राध्या को चूड़ियां निकालने को कहती है यह कहकर कि उसके सिर में दर्द है। वह ऐसा करने से मना करती है तो शकुंतला उसे डांटने लगती है और तुरंत ड़ियां निकालने को कहती है।

तभी रजनी निहारिका से कहती है कि वह दिनभर जो हेडफोन लगाकर कीर्तन सुनती है उससे उसे दिक्कत नहीं होती बल्कि उसकी चूड़ियों से हो रही है? शकुंतला जान करके खुद राध्या के हाथों से चूड़ियां निकाल रही होती है कि वह अपना हाथ पीछे खींचकर उससे माफी मांगती है कि वह यह चूड़ियां नहीं निकाल सकती।

शकुंतला उसके साथ जबरदस्ती करती है तब प्रथम आकर उसे रोकता है और कहता है कि इसमें राध्या की कोई गलती नहीं है बल्कि उसने ही राध्या को चूड़ियां लाकर दी हैं। शकुंतला उसे गुस्सा करती है उसे तोहफा देने के लिए जिसने उसकी माँ को मरनासन्न हालत में भेज दिया था और निहारिका की सेहत के साथ खेला।

तब निहारिका अपने कमरे में चली जाती है तो प्रथम उसके पीछे जाता है। वह गुस्से में कमरे की चीज़ें फेकती है तब प्रथम उससे शांत रहने को कहता है और उसे आराम करने को कहता है।

तब निहारिका प्रथम से कहती है कि उसे पायल की आवाज़ पसंद है और उसे वह लाने को कहती है। प्रथम जब उसके लिए पायल लाता है तो वह उसे पहनाने को कहती है। जिसके बाद वह राध्या के साथ पायल और चूड़ी की आवाज़ की जुगलबंदी का मुकाबला करती है। फिर पता चलता है कि निहारिका सपना देख रही थी।

इसके बाद एकता राध्या से घर में सभी को संभालने को कहती है क्योंकि वह बाहर बिज़नेस के साथ से जा रही होती है। शकुंतला राध्या से कहती है कि वह एकता को होली के लिए नमकीन और मिठाईयां बनाय और उसके लिए एक कप चाय।

राध्या एकता को फोन करके आने को कहती है लेकिन वह फोन नहीं उठाती। तभी राध्या घर के बाहर चाय वाले से चाय लाती है और निहारिका उसे देख लेती है और राध्या को शकुंतला से डांट खिलाने का प्लान बनाती है।

उसके पहले वह एकता के कमरे में जाकर बिल के जैसे उसके बुसिनेस के खिलाफ और सबूत ढूंढती है ताकि उसका पर्दाफाश कर सके लेकिन उसे कुछ नहीं मिलता।

राध्या को चाय लाने में समय लग जाता है तो शकुंतला खुद किचन में जाकर देखती है तब राध्या चाय बना लेती है जिसे देखकर शकुंतला को आश्चर्य होता है। जब वह चाय पीती है तो शकुंतला को लगता है कि वह एकता ने बनाई है और उसकी बहुत तारीफ करती है। वह राध्या से पूछती है क्या उसने एकता से नमकीन और मिठाई बनाने को कहा?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें