26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: राध्या ने एकता के बिज़नेस को बचाया

मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में राध्या ने प्रथम से कहा कि क्या उसने यह चूड़ियां निहारिका के लिए लायी हैं? उसने कहा नहीं मैंने यह तुम्हारे लिए लायी हैं क्योंकि तुमने मुझे नकली दवा से मुझे बचाया है।

राध्या वह चूड़ियां देखकर बहुत खुश हो गयी। वह चूड़ियां पहन रही थी कि उसको दर्द होने लगा तब राध्या ने कहा कि यह चूड़ियां आपने लायी है तो मुझे दर्द नहीं हो सकता है। तब प्रथम ने उसे खुद चूड़ियां पहनाई।

उधर, शकुंतला बुलबुल से कह रही थी कि हमें हमेशा सच कहना चाहिए। तब राध्या किचन में आकर रजनी को बताने वाली थी कि एकता ने कढ़ाई में पानी डालकर उसकी बात कांट दी और बाहर आकर उसे डांटने लगी।

इसके साथ ही रजनी ने किचन में एकता और राध्या से कहा कि आज उनकी छुट्टी है लेकिन एकता ने कहा वह करेगी काम। वह दोनों बाहर गए तो उसने देखा कि बोरी में उर्मिला अखबार निकाल रही थी। एकता ने कहा वह काम कर लेंगे। तभी एकता ने देखा कि उसमें साड़ियां हैं और उसे राहत की सास आयी। दोनों आगे गए कि निहारिका ने देख लिया कंसाइनमेंट का बिल जिसे देखकर व्यह पूरा मामला समझ गयी।

राध्या और एकता सभी को खाना परोस रही थी तो रजनी ने कहा आज एकता और राध्या के मन का खाना बना है। वहीं, शकुंतला ने कहा कि खाना तो जो मेहनत करता है उनके मन का होना चाहिए।

रजनी ने कहा ऐसा ज़रूरी तो नहीं जैसे आप और मैं रहे हैं वैसे हमारी बहुएं भी रहें। यह घर जितना अहम और प्रथम का है उतना ही राध्या और एकता का भी है।

यह सुनकर राध्या निहारिका से कहती है कि हमें रजनी को सब सच बता देना चाहिए क्योंकि वह हमें सहयोग करेगी और हमारी सहायता करेगी।

तभी निहारिका वहां आकर बैठती है और वह बिल टेबल पर रख देती है। ओमकार उसके तरफ देखता है और निहारिका को लगता है कि वह पेपर उठाने वाला है कि वह उसकी जगह खाना ले लेता है।

राध्या की चूड़ियों की आवाज़ से निहारिका का सिर दुखने लगता है। तब शकुंतला ने राध्या से कहा कि वह अपनी चूड़ियां निकाल दे।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें