मन अतिसुंदर के गुरुवार के एपिसोड में राध्या पैसे वापस ले लेती है तब एकता पैसे वापस दे देती है और कहती है कि वह क्या कर रही है? वह दोनों बाहर आते हैं तो एकता राध्या को उसका पीछा करने के लिए डांटती है। वह कहती है उसे लगा कि आप मुसीबत में हो इसीलिए वह आ गयी उसके पीछे।
एकता ने कहा व्यह जानती है कि वह ज़्यादा पढ़ी लिखी नहीं है और वह अपनी ज़िंदगी में खुश है पर वह अपने जीवन में खुश नहीं है। उसने उसे बताया उसे लंदन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली थी और वह वहां जाकर पढ़ने वाली थी कि उसे मित्तल परिवार से अहम जी का रिश्ता आया था।
मेरे माँ बाप उसे मना नहीं करना चाहते थे तो मुझे शादी करनी पड़ी। इतने सालों में इस रिश्ते में मैं बस बंधती चली गयी और आज ७ साल में सब कुछ वैसा का वैसा ही है।
मैंने अहम जी से कई बार बात की खुद का कुछ करने की लेकिन अहम जी ने मुझपर ध्यान नहीं दिया। उसने राध्या को बताया कि वह यहां से थोप में कपड़े लेकर वह बड़े बड़े ब्रांड्स को सप्लाई करती है। उसने राध्या को अपनी खुद की वेबसाइट दिखाई।
राध्या ने कहा उसे उसपर और उसके हुनर पर कोई शक नहीं है लेकिन घरवालों से छुपाकर यह करना सही नहीं है। एकता ने उसे वापस डांट दिया कि अगर घर पर किसी को पता चला तो सबसे पहले अहम जी ही मुझे घर से निकाल देंगे और बुलबुल से मुझे दूर कर देंगे।
वहीं, शकुंतला ने रजनी से उसकी पैर की मालिश करने को कहा तो उसने कहा कि वह प्रथम को खाना देने जा रही है। शकुंतला ने कहा कि उर्मि जाकर उसे खाना दे देगी वहीं, निहारिका वहां आकर उसने कहा कि मैं दे आती हूँ तो रजनी ने कहा कि तुम जाकर शकुंतला को घुमाने के लिए ले जाओ।
दूसरी ओर एकता ने राध्या से कहा कि वह उसकी मदद करे और वह उसे वापस उस फैक्ट्री में लेकर जाती है और वह खूब सारे कपड़े लेकर आते हैं।
जब दोनों घर के बाहर पहुंचते हैं तब निहारिका उन्हें देख लेती है और जान करके पीछे के दरवाजे चलने को कहती है। उधर से ही एकता और राध्या आते हैं और शकुंतला उनसे पूछती है कि उस बोरी में क्या है? राध्या कहती है कि उसमें रद्दी है। निहारिका को लगता है कि वह झूठ कह रही है और जब खोलकर देखती है तो वही होता है।
उधर से राध्या कमरे में आती है और सोचती है कि वह प्रथम से बात करती है। तभी प्रथम उसे लाकर चूड़ियां देता है। वह समझ नहीं पाती कि किसके लिए है यह गिफ्ट तो प्रथम कहता है वह उसके लिए ही लाया है जिसे सुनकर उसे हैरानी होती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

