महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 25th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या ने रख दी है नर्मदा के सामने नई शर्त।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा और धीरज से होती है। जहां नर्मदा को धीरज कहता है नाराज़ नहीं होने के लिए। लेकिन तब तक उसे समझना होगा।
नर्मदा हुई परेशान
नर्मदा कहती है घर परिवार कुछ अलग नहीं है उसका सब एक ही है लेकिन कोई ये बात समझने को तैयार नहीं है। वही रजी कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रही होती है और कल्याण उसे लेकर प्लान बना रहा होता है बेचने के लिए ये बात धीरज सुन लेता है। जहां वो कल्याण को मारने की कोशिश करता है लेकिन बचते बचाते कल्याण किसी भी तरह रजी के पास आ जाता है ताकि, धीरज से वो बच सके। रजी एक बार भी धीरज की बात नहीं सुनती है बल्कि उसे भरोसा होता है कि कल्याण उसे कुछ नहीं करने वाला है। सबके सामने रजी धीरज को मारती हैं और उसे गकर बताती है। लेकिन धीरज पूरी कोशिश करता है कि किसी भी तरह रजी के सामने सच आ जाए।
विद्या की शर्त
विद्या के साथ किचन में नर्मदा काम करने के लिए आती है। जहां नर्मदा से विद्या कहती है दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और दोनों के पापा ने ये रिश्ता नहीं जोड़ा है लेकिन क्या नर्मदा अपनी मां से रिश्ता तोड़ सकती है ? जब उसके सामने ये चुनौती आएगी तो ? नर्मदा इस चीज को सुनकर बहुत ही ज्यादा हैरान हो जाती है और कुछ कहा नहीं पाती है विद्या धीरज की हालत को लेकर इमोशनल हो जाती है। जिसके बाद नर्मदा अपने ऑफिस का काम करती है और बाहर उसकी मां आती है अपने पति की भीख मांगने के लिए। नर्मदा पहले विद्या की बात को याद करती है उसके बाद वो चली जाती है अपनी मां से मिलने के लिए जहां, वो उसके पति को लेकर कहती है उसे कुछ करना होगा नहीं तो उसके पापा मर जाएंगे। नर्मदा मदद के लिए मना कर देती है और कहती है कि, पापा ने जभी कदम उठाया है गलत ही उठाया है और आज भी उन्होंने खुद किया है।
मां की बिगड़ी तबियत
नर्मदा के मना करने पड़ नर्मदा के मां की तबियत खराब हो जाती है। जहां वो अपनी मां को अंदर ले जाने की बात करती है और धीरज तब तक अंदर आ जाता है। धीरज अपना हाथ दे देता है नर्मदा की मां को जिसे उनकी जान थोड़ी देर के लिए बच जाती है। वही केतन कहता है इन्हें अपने घर ही जाना चाहिए। नर्मदा को ये बात सुनकर अच्छा नहीं लगता है। वही महादेव घर में जाने की बात करता है लेकिन कामाक्षी अपने परिवार और अपने भाई को लेकर सोचती है। महादेव साफ मना करता है कामाक्षी को ये सब बोलने के लिए और विद्या भी ये सब में महादेव का साथ देती है। जिसके लिए अब नर्मदा की मां को अंदर लेकर जाया जाता है। वही दूसरी तरफ, होश आते ही नर्मदा की मां नर्मदा से पापा की जान के लिए कहती है लेकिन नर्मदा कहती है वो क्या कर सकती है ? हर बार उसके पापा ने गलत फैसले लिए हुए हैं। धीरज के हाथ को नर्मदा देखती है और पट्टी करती है। जिसके लिए अब नर्मदा काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है कि घर में क्या कुछ हो रहा है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या और भानु बाहर आते है जहां विद्या के सामने धीरज कहता है रजी को अब नुकसान पहुंचाने वाले है कल्याण जिसके लिए कुछ गुंडों ने तैयारी भी कर ली है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

