26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २४ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: राध्या ने सभी को प्रथम की नकली दवा के बारे में बताया

मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में राध्या ने निहारिका का हाथ पकड़ा तो वह भड़क गई और उसने उसको मारने की कोशिश की तो प्रथम बीच में आ गया और निहारिका देखते-ही-देखते बेहोश होकर गिर गयी।

शकुंतला ने ज्योति और उर्मिला से निहारिका को उसके कमरे में ले जाने को कहा। तभी राध्या गाजर के कटोरी को उठा रही थी तो उसके दिमाग में आया कही इसमें कुछ मिलाया गया तो नहीं था?

अगले दिन निहारिका सोकर उठी तो शकुंतला उसके कमरे में आई और उसका बैग पैक करने लगी तभी निहारिका ने उसके पैर छूकर माफी मांगी। निहारिका ने कहा उसे राध्या की वजह से गुस्सा आया और उसने कहा कि हो सकता है राध्या ने उसके हलवे में कुछ मिला दिया हो।

उसी समय राध्या आकर उसकी बात सुन लेती है और उसे जूस देती है। निहारिका उससे सिर दर्द की दवा मांगती है तो उसे प्रथम की दवा उसके ड्रावर में मिलती है। वह उससे पूछती है यह दवा उसके पास क्या कर रही है? शकुंतला कहती है आजकल वही प्रथम का ख्याल रख रही है इसीलिए।

गार्डन में प्रथम योग कर रहा होता है तो वह बुलबुल को भी अपने साथ योग करने को कहता है। उस समय राध्या आती है तो बुलबुल उससे भी योग करने को कहती है। तीनों मिलकर एक आसन करते हैं वह राध्या से नहीं होता तो उर्मिला उसे देखकर हंसती है।

बुलबुल कहती है कि इतना आसान सा आसान राध्या से नहीं हो रहा तो प्रथम उसे समझाता है कि वह राध्या से माफी मांगे। तभी निहारिका राध्या को आकर उसके डॉक्टर से बात करने को कहती है यह कहकर कि उसके डॉक्टर ने भी प्रथम वाली दवा उसे खाने को कही थी इसीलिए उसकी दवा उसके कमरे में थी।

इसके बाद राध्या रजनी से कहती है कि वह थोड़ी देर के लिए बाजार में काम करके आये? व्यह उसे जाने को कहती है तब निहारिका प्रथम के कमरे में आकर उससे माफी मांगती है। वह उसे माफ कर देता है और कहता है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगी।

तभी राध्या आकर अखबार में कुछ महत्वपूर्ण पढ़ती है। निहारिका प्रथम को वही दवा देने वाली होती है राध्या की आवाज़ सुनकर की वह उसपर चिल्लायेगा कि राध्या आकर उसकी दवा गिरा देती है उसे रोकने के लिए।

शकुंतला उसे चिल्लाने लगती है तो वह कहती है कि उसने प्रथम के डॉक्टर से दवा के बारे में पूछा तो उसने उसे खाने से मना कर दिया। उसने कहा जब उसने कल निहारिका का गुस्सा देखा तब उसका शक यकीन में बदल गया कि यह दवा खराब और नकली है क्योंकि बाजार में नकली दवाईयों का धंधा बढ़ गया है जो उसने अखबार में पढ़ा था।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें