26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २३ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका ने मित्तल परिवार पर उतारा

मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में राध्या को प्रथम की नई शर्ट मिलती है जिसको शकुंतला ले लेती है और पुछती है कि वह उसे कहां मिली? राध्या कहती है वह उसे कूड़ेदान में मिली। यह सुनकर वह शर्त फेक देती है कि प्रथम क्या यह शर्ट पहनेगा।

अंदर निहारिका और प्रथम दोनों मीटिंग अटेंड कर रहे होते हैं और इसी बीच निहारिका बाहर आकर राध्या से कहती है कि वह चिल्लाये नहीं क्योंकि अंदर हमारी मीटिंग चल रही है। रजनी ने उससे कहा तुम्हे राध्या की आवाज़ जो धीरे थी उसे कहा लेकिन शकुंतला से नहीं जिन्होंने वाकई में चिल्लाकर कहा।

वहीं, राध्या कपड़ा सूखा रही होती है और प्रथम की लकी शर्त को देखकर कहती है कि वह उसे अपने आंखों से कही दूर नहीं जाने देगी वरना पता नहीं प्रथम क्या करेगा उसके साथ अगली बार? उसी समय प्रथम वहां आकर उससे माफी मांगता है और कहता है उसने कुछ गुस्से में ज़्यादा ही कह दिया।

राध्या उससे मीटिंग के बारे में पूछती है तो वह कहता है कि अच्छी मीटिंग गई। उसने कहा उसने यह वाइट शर्त कई बार कॉलेज और मीटिंग में पहनी है जिसकी वजह से उसकी परीक्षा और मीटिंग दोनों अच्छे गयी हैं। पर आज भी दूसरी शर्ट पहनकर भी मीटिंग अच्छी गयी।

यह सुनकर शकुंतला निहारिका से कहती है कि आज का श्रेय वह उसे देगी क्योंकि आज प्रथम की लकी चार्म निहारिका की वजह से प्रथम की मीटिंग अच्छी हुई। उसी समय ओमकार आता है और प्रथम से कहता है कि क्लाइंट का फोन आया तंग और वह बहुत खुश है।

उसके बाद राध्या गाजर कद्दूकस कर रही होती है कि शकुंतला वहां आकर बैठ जाती है। बुलबुल प्रथम को लेकर एक रील बनाती है जिसे देखकर राध्या सपने में चली जाती है जहां प्रथम और वह साथ मिलकर डांस कर रहे हैं।

तभी उसका हाथ कट जाता है और शकुंतला उसपर गाजर फेंककर मारती है यह कहकर कि वह काम न करने के बहाने न बनाये। तभी प्रथम आकर कहता है कि पहले देख लीजिए फिर डाँतिये क्योंकि राध्या को खून आ रहा है। राध्या कहती है वह ठीक है और बाकी के गाजर भी वह कद्दूकस कर देती है।

उस समय निहारिका जाती है अपने कमरे में और गुस्से को बढ़ाने वाली दवा का बुर्बुरा बनाती है। वह कहती है कि अब वह यह प्रथम के गाजर के हलवे में डालेगी जिससे उसे गुस्सा आएगा और वह राध्या को बाहर निकाल देगा।

वह जाती है किचन में जहां एकता गाजर का हलवा बना चुकी होती है और चली जाती है। राध्या हलवा सर्व कर रही होती है कि निहारिका कहती है कि वह उसकी मदद कर देगी। वह मना कर देती है तो निहारिका कहती है उसे कुछ काम करना है।

राध्या उससे हलवे में कोकोनट पावडर और चमच रखने को कहती है जिससे उसका काम आसान हो जाता है। निहारिका जानकरके एक चमच गिरा देती है और दूसरी रखती है ताकि वह फर्क करके बाहर प्रथम को दे सके।

बाहर जाकर राध्या सभी को गाजर के हलवे की कटोरी देती है लेकिन प्रथम को निहारिका वह कटोरी देती है। निहारिका राध्या को अपनी पैर फंसाकर गिराने की कोशिश करती है लेकिन प्रथम उसे पकड़ लेता है।

तभी निहारिका को गुस्सा आने लगता है तब पता चलता है कि राध्या ने कटोरी और चमच बदली थी जो निहारिका खा रही होती है। वह उठकर राध्या पर पानी फेकने वाली होती है कि बीच में एकता आ जाती है और उसपर पानी पड़ जाता है।

अहम उसे गुस्सा करता है तो वह उससे लड़ती है कि ऐसे तो वह चुप रहता है लेकिन आज कह रहा है। वह सभी की कटोरी फेक देती है तो शकुंतला को गुस्सा आता है। निहारिका बैट पकड़कर उसे पीछे उसे मारने जाती है तो प्रथम आ जाता हैं निहारिका प्रथम को मारने वाली होती है तो राध्या उसका हाथ पकड़ लेती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें