मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में शकुंतला राध्या को लेकर आती है प्रथम के कमरे से और कहती है कि वह प्रथम के साथ उसका ध्यान नहीं देगी बल्कि निहारिका उसका ध्यान देगी। इस बात पर रजनी और शकुंतला का झगड़ा हो जाता है।
रजनी कहती है कि राध्या प्रथम की पत्नी है तो वह उसका ध्यान देगी न कि निहारिका। इस बहस के बीच ओमकार को गुस्सा आ जाता है। वह जाकर व्योम से कहता है कि आये दिन आपकी बहन और मेरी माँ झगड़ा करते हैं आप इसका कोई उपाय बताए।
व्योम उसे कान में कुछ कहता है तो ओमकार कहता है कि राध्या मेरी भी बहू है तो उस नाते से पत्नी होने के नाते राध्या का सबसे पहले कर्तव्य उसके पति के प्रति है न कि सास के प्रति। वह प्रथम का ख्याल रखने को कहता है।
इस बात पर शकुंतला कहती है कि निहारिका भी प्रथम के पास रहेगी ताकि वह कुछ गड़बड़ न कर दे। राध्या प्रथम के पास एकता के हाथ से राध्या की माँ के नुस्खे वाला काढ़ा बनाकर लेकर जाती है।
प्रथम को चक्कर आता है तो वह कहती है कि निहारिका के तबियत की वजह से आपको चिंता हो गयी इतनी तो प्रथम कहता है मैं पूरी रात तुम्हारे साथ रहा और तुम्हे लगता है कि मुझे निहारिका की फिक्र है? यह कहकर दोनों एक दूसरे को देखते हैं।
प्रथम राध्या का काढ़ा पी कर सो जाता है। जब वह अगली बार उसके लिए खाना लेकर आती है तो निहारिका भी वहां खड़ी रहती है और राध्या उसे पहले काढ़ा देती है जिसके पीते ही उसे गुस्सा आता है और वह ग्लास फेक देता है।
वह राध्या के माँ की दी हुई डायरी फेंककर कहता है कि अगली बार से वह उसे कुछ न दे। इसके बाद वह बाहर जाता है और शकुंतला रजनी और राध्या को दिखाती है कि कैसे राध्या का दिया हुआ काढ़ा पीकर उसका मन गुस्सैल हो गया और निहारिका का दिया हुआ जीरा पानी पीकर वह शांत हो गया।
तब फ़्लैशबैक में पता चलता है कि निहारिका ने एक केमिस्ट वाले को प्रथम के डॉक्टर की दी हुई दवा बनाने को कहा था जिसके खाने से उसे गुस्सा आये और फिर एक पाउडर लिया था जिससे गुस्सा तुरन्त शांत भी हो जाय।
निहारिका राध्या की डांट की वजह से इतना खुश होती है कि डांस करने लगती है। दूसरी ओर प्रथम राध्या की फटी हुई डायरी को देखकर अफसोस करता है और बुलबुल की मदद से उसकी डायरी बना देता है।
जब रात को राध्या कमरे में आती है तो प्रथम नीचे सोया होता है और वह डायरी को देखती है तो उसमें प्यार की निशानियां जैसे दिल और स्माइली बना हुए होते हैं जिसे देखकर राध्या तुरन्त मुस्कुरा देती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

