तू जूलिएट जट दी 21st फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर और नवाब जंगल में खो जाते है और इस वजह से ही कॉलेज के स्टूडेंट भी हो जाते है परेशान।
हीर की नई मुसीबत
नवाब हीर को अर्जुन के लिए ताने मारता है कि, किस तरह से उसने परेशान किया है और नवाब की जगह अर्जुन को दे दी। हीर इस बात से अग्री करती है और कहती है उसे टीना के साथ खुश रहना चाहिए। क्योंकि, उसने कुछ किया ही नहीं है तो उसे चिंता क्यों है ? नवाब और हीर पास में ही कॉटेज देखते है जहां वो कुछ पल रह सकते है। वही टीना और अर्जुन की बहस हो जाती है क्योंकि, हर बार मुसीबत हीर लेकर आती है और इस बात पर अर्जुन हीर को डिफेंड करता है।
गुलाब का गुस्सा
गुलाब नवाब के कमरे से सारा हीर का समान हटा देती है और इस बीच ही उसमें एल्बम भी होती है। जिसमें दोनों की तस्वीर होती है लेकिन, गुलाब की नजरों से वो बच जाता है। जिसके बाद गुलाब वो सारे समान को बाहर फेंकने के लिए कहती है। ऋचा बहुत खुश होती है कि, नवाब अब घर में आ रहा है और फाइनली हीर घर से चली गई है। हीर और नवाब को अपने लिए दो कमरे चाहिए होते है लेकिन, दोनों में से किसी के पास पैसे नहीं होते है। जिसकी वजह से उन्हें एक ही कमरा लेना पड़ता है। नवाब को रिसेप्शनिस्ट पर गुस्सा आता है क्योंकि वो हीर और उसे लेकर अलग – अलग बाते बना रहा होता है। वही हीर नवाब को शांत रहने के लिए कहती है।
हीर हुई इमोशनल
कमरे में जाते ही नवाब हीर को खुद से दूर रहने की सलाह देता है। जहां दोनों की बहस शुरू हो जाती है और तभी दोनों को तलाक के लिए मैसेज आता है कि, कल सही समय पर आना होगा। जिसके बाद नवाब इमोशनल हो जाता है और हीर कही ना कही उसके आवाज को सुनती है। हीर नवाब के संग कुछ पुराने पलों को याद करती है। जहां दोनों एक – दूसरे से पूछते है रोने का कारण क्या है ? दोनों में से कोई भी सही रीजन नहीं बताता है और वो वहां से चले जाते हैं। बेड पर हीर और नवाब की बहस होती है क्योंकि, दोनों को सोना होता है लेकिन बेड पर जगह नहीं रहती है। वही तब तक पुलिस वहां आ जाती है और आग लगने का कारण बताती है लेकिन, आग नहीं वहां पुलिस की रेड पड़ी होती है। हीर और नवाब को पुलिस वहां से लेकर जाती है। लेकिन हीर अपनी बातों को रखती है और उनसे कहती है कि, दोनों पति – पत्नी हैं।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, कोर्ट में तलाक के लिए हीर और नवाब मिलते है। जहां, कुछ सवालों का जवाब हीर को देना होता है लेकिन हीर देती नहीं है। वही दूसरी तरफ कोर्ट में जाने के लिए गुलाब काफी ज्यादा खुश होती है। जहां वो नवाब की पसंद का अब कुछ रखती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

