महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 18th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या करवाना चाहती है घर में अभिषेक।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा को धीरज बताता है किस तरह से महादेव ने अपना काम जमाया और जब इस रोड पर ऑडर देने आया तो, एक गाड़ी की वजह से भानु का रास्ता रुक गया था।
नर्मदा हुई परेशान
विद्या की मां चाहती थी किसी भी तरह विद्या उसकी नजरों के सामने रहे इसलिए महादेव उसके सामने घर लिया था। लेकिन ऑडर की वजह से गाड़ी रुक गई ये देखकर भानु को गुस्सा आ जाता है और वो गाड़ी से उतर कर गाड़ी पर केरोसिन डाल देना देती है। जिसके बाद गाड़ी में आग लगा दी जाती है। ये देखकर महादेव और उसका पूरा परिवार बाहर आता है और विद्या की मां को गुस्सा आता है कि, किस तरह से महादेव का नुकसान भानु ने करवा दिया है। वही दूसरी तरह भानु जमीन पर रेखा बना देती है कि, इसके आगे कुछ कोई कभी भी नहीं आन वाला है। धीरज बताता है वो और उसकी छोटी बहन की सारी जिद्द पूरी की गई है क्योंकि घर के छोटे वही थे।
नर्मदा का प्लान
नर्मदा ये सब सुनकर काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है और विद्या, महादेव का आशीर्वाद लेती है। अगली सुबह नर्मदा आरती करती है और इस आरती को देखकर विद्या खुद से ही नर्मदा को आशिर्वाद देती है। महादेव कुछ कहता नहीं है लेकिन, नर्मदा के संस्कार उसे अच्छे लगते है और महादेव के काम पर जाने से पहले विद्या उसे अभिषेक के पूछती है क्योंकि, उसका मन होता है घर में कुछ पूजा हो। लेकिन महादेव मना कर देता है और कहता है कि धीरज की तबियत अभी ठीक नहीं है। नर्मदा विद्या की इस चीज को लेकर मदद करना चाहती है और मदद के लिए विद्या तैयार हो जाती है।
महादेव का काम
शाम में काम से आन के बाद महादेव चाय मांगता है लेकिन विद्या नहीं देती है। जहां वो अब नर्मदा के बताए रास्ते पर चलती है। जैसा – जैसा वो कहती है विद्या वैसा ही करती है। विद्या महादेव को धमकी देती है कि, अगर अब वो नहीं मानेगा पूजा के लिए तो, वो ऋषिकेश चली जाएगी। जिसके लिए महादेव चाय मांगता है और कहता है जो उसका मन है वो कर सकता है। वही दूसरी तरफ नर्मदा कहती है कल वेलेंटाइन डे और परसो महाशिवरात्रि। ये सुनकर विद्या नर्मदा को कहती है। ज्यादा उम्मीद नहीं लगा रही है वो ? नर्मदा कहती है महादेव और विद्या के लिए वो इतना कर सकती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव यश के खिलाफ FIR किया होता है। जहां, अब भानु का रो – रोकर बुरा हाल हो जाता है क्योंकि, यश को पुलिस गिरफ्तार करती है। वही दूसरी तरफ रजी यश को लेकर महादेव पर गुस्सा करती है लेकिन सच भी बता देती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

