26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर का झूठ, नवाब को हुई जलन

तू जूलिएट जट दी 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब हो चुका है परेशान हीर और अर्जुन के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत नवाब से होती है। जहां, नवाब और हीर को किंग और क्वीन का टैग मिला रहता है।

नवाब की नई मुसीबत

वही दूसरी तरफ हीर और नवाब डांस करते है जिसे देखकर टीना को अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में टीना वहां से चली जाती है लेकिन नवाब हीर से डांस करते वक्त कहता है कि उसे कुछ बात करनी है लेकिन, हीर मना कर देती है और कहती है उसे अब उसकी आवाज से भी नफरत हो चुकी है। हीर बाहर आते है इमोशनल हो कर जहां, वो देखती है टीना अपनी जान देने की कोशिश कर रही है। हीर के लाख समझाने के बाद भी टीना समझती है नहीं और वो नवाब संग हीर के रिश्ते को लेकर बुरा भला कहती है। नवाब और टीना के रिश्ते को बचाने के लिए और टीना की जान बचाने के लिए कहती है कि, वो अर्जुन को डेट कर रही है।

टीना का गुस्सा

अर्जुन को गुस्सा आ जाता है कि, हीर को नवाब ने फिर से परेशान किया है लेकिन दोनों की बहस को उसके दोस्त शांत करवाते है। हीर ये बात टीना के नीचे आने पर भी कहती है। जहां इतने ही देर में नवाब और गुलाब दोनों ही दूसरी ओर से ये बात सुन रहे होते है। नवाब को गुस्सा आ जाता है कि, किस तरह से अर्जुन और हीर का रिश्ता चल रहा है। नवाब अर्जुन को बाहर लियर आता है। जहां वो अर्जुन के साथ मार पीट करता है लेकिन, अर्जुन को बचाने के लिए हीर वहां आ जाती है और कहती है अर्जुन उसका बॉयफ्रेंड है इसलिए उसे कुछ नहीं होना चाहिए। नवाब हीर और अर्जुन के रिश्ते को लेकर मजाक बनाता है और कहता है कि, उसके पति को हीर ने धोखा दिया हुआ है जो हीर के लिए अच्छा नहीं होने वाला है। टीना नवाब को शांत होने के लिए कहती है और उसे पूछती है उसे क्या दिक्कत हो रही है ? अच्छी बात है ? नवाब वहां से चला जाता है। बार – बार उसे हीर की कही हुई बात याद आने लग जाती है।

नवाब की नफरत

हीर के साथ अर्जुन बतमीज़ी करता है ये बात समझाने के लिए कि, वो जो भी कर रही है सही नहीं कर रही है। इसलिए उसे सच बताना होगा। टीना के साथ नवाब डांस करता है और कुछ पल बिताता है। टीना और नवाब घर के लिए निकल जाते है। जहां ठंड में हीर को अर्जुन जैकेट देता है और ये बात नवाब को पसंद नी आती है। घर पर बोजु नवाब के गुस्से को शांत करवाता है लेकिन, वो शांत रह नहीं पाता है। इतने देर में नवाब को गुलाब का फोन आता है और वो बताती है कि, हीर का किसी कॉलेज के लड़के का अफेयर है। ये सुनकर भी नवाब हैरान नहीं होता है। गुलाब नवाब को घर आने के लिए कहती है लेकिन, नवाब कुछ कहता नहीं है। कल मंदिर में गुलाब नवाब को बुलाती है और नवाब आने के लिए तैयार हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, टीना अपनी जान देने की कोशिश करती है। जहां, शिव मंदिर में नवाब आता है जहां वो हीर को देखता है और ऐसे में हीर नवाब को रुक कर उसके साथ आरती करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें