26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर १६ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: सुसाइड के बाद निहारिका आयी प्रथम के और करीब

मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में रजनी कहती है कि हम सभी को पता है कि निहारिका कांच की गुड़िया है। शकुंतला कहती है यह तुम इसीलिए बोल रही हो क्योंकि तुम्हे अपना प्यार मिल गया।

यदि ओमकार की शादी किसी और लड़की से हो जाती तो तुम यह नहीं कह पाती। ओमकार दोनों को चुप कराने लग गया कि आप दोनों वापस झगड़ा करने लग गए और रजनी को आराम करने को कहा।

ओमकार ने कहा कि निहारिका जब तक ठीक नहीं हो जाती व्यह यही रुकेगी। तभी निहारिका कमरे से बाहर आती है और प्रथम उसे संभालता है। राध्या भी उसे आराम करने को कहती है तो निहारिका उससे कहती है कि इल्जाम लगाने के बाद अब वह उसपर नमक न छिड़के।

वहीं, राध्या प्रथम के लिए कॉफी लेकर जाती है निहारिका के रूम में जो सो रही होती है। प्रथम उससे कहता है कि वह निहारिका से दूर रहे ताकि वह जल्दी ठीक हो जाये। राध्या बाहर जा रही होती है तो एकता उसके लिए खाना लाती है।

तभी रजनी निहारिका के कमरे में आकर प्रथम से कहती है कि निहारिका हम सभी की जिम्मेदारी है न कि सिर्फ उसके अकेले की और उसे जाने को कहती है।

प्रथम अपने कमरे में आता है तो वह राध्या को कुछ ढूंढते हुए देखता है। वह उससे पूछता है तो राध्या बिना कुछ कहे चली जाती है। रजनी एकता और ज्योति को निहारिका का हाथ पकड़ने को कहती है और वह उसके कान में हेडफोन लगा देती है।

रजनी प्रथम से कहती है कि यह राध्या का आईडिया था ताकि निहारिका को बाहर का शोर न सता सके। इसके बाद राध्या भोलेनाथ से प्रार्थना करती है कि वह जानती है निहारिका रजनी की जान लेना चाहती थी ताकि सब इल्जाम मुझपर आ सके इसीलिए पर उसे ऐसा देखकर अच्छा नहीं लगा।

तभी राध्या और प्रथम सोनो जाते हैं और प्रथम सोफे पर सो जाता है। रात को उसके कमरे में आकर प्रथम को कुछ स्पर्श करता है। तभी लाइट्स ऑन चाकू करने पर पता चलता है कि वह निहारिका है।

निहारिका प्रथम से कहती है कि उसे डर लग रहा है तो वह आज यहां सो जाएं। राध्या उसे बेड पर सोने को कहती है और प्रथम से भी उसी के साथ बेड पर सोने को कहती है और खुद नीचे सोती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें