मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में राध्या रजनी को अकेले छोड़कर चली जाती है। लाइट्स आने के बाद सभी लोग देखते हैं कि डेकोरेशन के पिलर रजनी के ऊपर गिरने वाले हैं। प्रथम देखकर रजनी के तरफ भागता है और उसे संभाल लेता है।
उसी समय राध्या शॉल लेकर नीचे आती है और प्रथम कहता है कि मैंने कहा था तुमसे रजनी के पास रहने के लिए लेकिन तुम मेरी माँ को छोड़कर चली गयी। प्रथम को बहुत गुस्सा आया और उसने कहा आज वह उसे छोड़ेगा नहीं। रजनी जो कोमा में रहकर यह सब देख रही थी उसने अपना हाथ हिलाया।
प्रथम राध्या की तरफ अपने हाथ में चाकू लेकर दौड़ा तो रजनी अपने हाथों को हिला रही थी। प्रथम ने राध्या के तरफ चाकू फेंककर मारा लेकिन वह बच गयी। राध्या भागकर रजनी के पीछे आकर छुप गयी ताकि प्रथम उसे मार नहीं पाए।
प्रथम राध्या को पेट में चाकू मारने वाला था लेकिन रजनी ने उसका हाथ रोक लिया। यह देखकर सभी लोग चौक गए। प्रथम ने रजनी को गले से लगा लिया। सभी लोग रजनी को अपने पैरों पर खड़े होते देखकर खुश हो गए।
शकुंतला रजनी को देखकर खुश हो गयी लेकिन राध्या पर गुस्सा करने लगी। प्रथम ने सभी को बताया कि अभी जो भी कुछ हुआ वह बस एक नाटक था। उसने बताया कि राध्या ने यह सब प्लान किया था।
उसने बताया कि राध्या ने उससे कहा था कि जब मुझे घर से निकाला जा रहा था तो रजनी ने मेरा हाथ पकड़ लिया था तो हमें कुछ ऐसा करना पड़ेगा ताकि रजनी बहुत भावुक हो जाये और खड़ी हो जाये।
रजनी यह सुनकर बहुत भावुक हो गयी। ओमकार ने रजनी से कहा कि आज हम जान गए कि आप हमसे ज्यादा अपनी बहू से प्यार करती हैं। उसने कहा व्यह खुश है कि राध्या की वजह से वह ठीक हो गयी है।
इसके बाद राध्या अपना काम कर रही थी तो प्रथम उसके पीछे जाते हुए धीरे से कहा थैंक यू। राध्या ने कहा आपको जब गुस्सा करना होता है तो मेरी आँखों में आंखें डालकर करते हैं और अब ऐसे थैंक यू बोल रहे हैं।
प्रथम ने कहा अब मुझे नहीं कहना। राध्या ने कहा कोई बात नहीं। तब प्रथम ने राध्या के आंखों में डालकर मुस्कुराते हुए थैंक यू कहा।
इसके बाद राध्या रजनी के कमरे में गयी तो रजनी ने उसका धन्यवाद अदा किया और कहा कि वह बहुत खुश है। राध्या ने कहा कि वह सिर्फ चाहती थी कि उसकी माँ खुश हो जाये।
राध्या ने शकुंतला को मंदिर की ओर जाते हुए देखा तो रजनी ने कहा वह जाकर देखती है। दोनों सास बहू जाकर देखते हैं तो शकुंतला महादेव को धन्यवाद अदा कर रही होती है रजनी को ठीक करने के लिए।
रजनी पीछे से आकर उनसे पुछती है उन्होंने क्या मांगा तो शकुंतला ने कहा व्यह धन्यवाद दे रही थी महादेव को तुम्हें ठीक करने के लिए और कहकर चली जाती है। राध्या ने आकर रजनी से पूछा कि शकुंतला क्यों ओमकार, अहम और प्रथम के लिए खुलकर प्यार इजहार करती है पर आपके लिए नहीं?
रजनी ने कहा क्योंकि उन्होंने खुद यह प्यार स्वीकार नहीं किया है पर वह प्यार ज़रूर हमसे करती हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए हम उनकी कोई बात का बुरा नहीं मानते।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

