26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब के बीच शुरू हुआ रोमांस ? गुलाब ने तोड़ा रिश्ता

तू जूलिएट जट दी 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब हो चुका है परेशान दिलीप को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत नवाब से होती है। जहां नवाब हीर से बात करता है और उसे थैंक यूं कहता है। नवाब हीर से कहता है नवाब ने बहुत कुछ बुरा किया है हीर के साथ।

नवाब की नई मुसीबत

उसके बाद ही हीर ने उसका साथ दिया है और ऐसे में अब नवाब हीर से माफी भी मांगता है। हीर को याद आने लग जाता है कि किस तरह से नवाब ने क्या कुछ किया हुआ है ? हीर कहती है उसने जो कुछ भी किया हुआ है सिर्फ और सिर्फ पापा जी के लिए किया है और यही उसका रिश्ता था उनके साथ। गुलाब देर रात में उठती है जहां वो देखती है कि, हॉस्पियल में नवाब आया हुआ था क्योंकि गुलाब के पास उसका जैकेट रखा हुआ था। दूसरी तरफ हीर और नवाब के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में दोनों एक – दूसरे के करीब आते है लेकिन, तब तक गुलाब ढूंढ़ते हुए हीर के पास आ जाती है। जहां वो पूछती है कि, क्या उसने नवाब को देखा है ?

गुलाब का गुस्सा

गुलाब से हीर कहती है नहीं उसने नहीं देखा हुआ है। जिसके बाद हीर को समझ नहीं आता है दोनों के बीच जो कुछ हुआ शायद वो सच है ? नवाब भी इस बात को लेकर सोचने लग जाता है। जहां वो कहता है कि, ऐसा हो सकता है हीर उसे पसंद करने लगी है ? अगले दिन हीर सुबह – सुबह नवाब के बारे में सोचती है और कहती है अगर गुलाब आंटी वहां नहीं आती तो शायद, कुछ ऐसा हो जाता जो नहीं होना चहिए था। दूसरी तरफ नवाब हीर संग अपने कॉलेज की यादों को याद करता है किस तरह से नवाब का पूरा कपड़ा पहना मस्ती करना हीर को पसंद आता है। गुलाब वकील से बात करती है और जल्द से जल्द हीर और नवाब का रिश्ता तोड़ने के लिए कहती है। अनमोल हीर की खुशी को देखती है और नवाब को लेकर पूछती है क्या नवाब से जुड़ी कोई बात है ?

टीना की नफरत

नवाब का ध्यान बार – बार हीर पर जाता है। जिसके लिए नवाब की गाड़ी का टक्कर हो जाता है। लेकिन, नवाब बात को समझ लेता है और कॉलेज आ जाता है। दिलीप गुलाब को तलाक के लिए कहता है वो वापस घर आ गई है ? गुलाब दिलीप से माफी मांगती है और कहती है कि वो आगे से ऐसा नहीं करने वाली है कुछ भी। दिलीप गुलाब की बातों को समझ लेती है। वही दिलीप कहता है कि, उसे हॉस्पिटल में ऐसा लगा कि नवाब आया हुआ था। नवाब को लेकर गुलाब कहती है वो बहुत प्यार करता है अपने पापा से। हीर कॉलेज में नवाब के सपने देखने लग जाती है। जहां कोयल उसे डांस के लिए पूछती है और डांस ना चाहते हुए भी वो हां कर देती है। कार्ड रीडर को देखकर नवाब का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि, दिलीप के साथ जो भी हुआ था उसकी वजह से नवाब बहुत परेशान हो जाता है। नवाब टीना के शांत करवाने से भी शांत नहीं होता है। लेकिन, जैसे ही वो हीर को देखता है। वो खुद ही शांत हो जाता है। टीना ये चीज देखती है और वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए कहती है नवाब को। नवाब हीर से अकेले में बात करना चाहता है। वही हीर भी नवाब से अकेले में बात करना चाहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब और हीर एकसाथ डांस की प्रैक्टिस करते है। नवाब अपने दिल की बात हीर से कोशिश करता है कहने के लिए। जहां हीर पूछती है नवाब क्या कहना चाहता है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें