26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : राही और प्रेम का अटूट रिश्ता, वसुंधरा की गलत फहमी

अनुपमा 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि, कपिल को समझ रहे हैं घरवाले गलत।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राही और प्रेम से होती है। जहां, राही प्रेम से पूछती है क्या हुआ है ? लेकिन प्रेम उसे कुछ बताता नहीं है।

अनुपमा का शक

प्रेम को याद आने लग जाता है कि, प्रेरणा ने उसे मना किया है बताने के लिए। ऐसे में अब प्रेम कहता है कि, गौतम ने उसका मजाक बनाया है इसलिए उसे अच्छा नहीं लग रहा है। राही प्रेम को हिम्मत देती है और कहती है कि, उसे माही और गौतम की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। जिसके बाद अब प्रेम राही को उस पर हमेशा विश्वास रखने के लिए कहता है। कीर्ति हॉल में आती है। जहां वो घरवालों को चिल्ला – चिल्लाकर बुलाती है और कहती है उसे कपिल ने बहुत ही बुरी तरह से मारा है और ये देखकर वसुंधरा और पराग हैरान हो जाते है। पराग कपिल को मारने की कोशिश करता है लेकिन कपिल एक बार उसकी बात को सुने के लिए कहता है। जहां वो कहता है कि, वीडियो देखे लीजिए। कपिल दिखाने की कोशिश करता है लेकिन विडियो कीर्ति ने डिलीट कर दिया होता है।। दरअसल कीर्ति को पता चलता है कि, घर में बहस होने के बाद भी कपिल बाहर नहीं आया है। जहां वो उसका फोन यूज़ करती है और वीडियो डिलीट कर देती है।

कपिल हुआ इमोशनल

कपिल के सामने कोई भी सबूत नहीं बचता है दिखाने के लिए जिसके बाद अनुपमा पराग को मारने के लिए मना करती है और कहती है इस तरह से उसे कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। जिसके लिए उसे दुख हो। कपिल और कीर्ति को अनुपमा तलाक देने की बात करती है क्योंकि, दोनों तलाक दे देंगे तो सही रहने वाला है। जिसे कीर्ति अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए। कीर्ति अपना नाटक बंद नहीं करती है और कहती है उसे ऐसा ही करना होगा। लेकिन अनुपमा कहती है उसे पहले सच देखना चाहिए। क्योंकि वीडियो फोन से डिलीट हो सकती है। लेकिन इंसान के दिल, आत्मा से नहीं। अनुपमा सभी के सामने विडियो निकालती है और वीडियो अभी लोग देखते है।

वसुंधरा का विश्वास

वसुंधरा कहती है अब अनुपमा को इसमें कुछ कहने का हक नहीं है। क्योंकि, ये उनके घर की बात है। लेकिन अनुपमा शांत नहीं होती है। वो कानून को लेकर कीर्ति जैसे लोग को काफी बुरा भला कहती है। क्योंकि, ऐसे लोग ही कानून का गलत फायदा उठाते है। कपिल जी जिस भी जिंदगी में है। वो सिर्फ और सिर्फ आजाद होना चाहते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कपिल के चोट को अनुपमा सबके सामने लेकर आ जाती है। जहां, अनुपमा कीर्ति को गलत और कपिल को सही कहती है और बताती है कि किस तरह से कपिल ने इतना कुछ सहा है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें