महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th फरवरी 2026 On Tellyboosters. com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या ने धीरज के लिए छोड़ दिया है महादेव को।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और धीरज से होती है। जहां धीरज घर छोड़ ने की बात करता है और ऐसे में, विद्या भी कुछ कह नहीं पाती है।
नर्मदा हुई परेशान
नर्मदा अपने कमरे में केतन के साथ होती है। जहां केतन उसे काफी बुरा भला कहता है क्योंकि, नर्मदा ने ही धीरज को घर लाया होता है। नर्मदा को धीरज कहता है आज वो अपना दिमाग क्यों चला रही है ? उसे ये सब अपने घर छोड़कर आना चाहिए था। नर्मदा को ये सुनकर काफी बुरा लगता है। लेकिन केतन बाद में नर्मदा से माफी मांगता है। नर्मदा कहती है इसलिए परिवारवाले कहते है रिश्ते और शादी बड़ों के कहने पर होनी चाहिए। केतन नर्मदा से माफी मांगता है। लेकिन नर्मदा अपना फैसला सुनाती है कि, आज धीरज घर से बाहर है सिर्फ और सिर्फ दोनों की वजह से। अगर उसे घर लाना होगा और किस तरह लाना होगा ये सिर्फ और सिर्फ नर्मदा देख लेगी। विद्या अपने कमरे से चादर और सभी समान लेकर चली जाती है। जहां, महादेव उसे यही रहने के लिए कहता है लेकिन वो सुनती नहीं है बदले में कहती है अगर वो उसके साथ रही तो सिर्फ गुस्सा और आंसू आयेंगे। रजी को भानु की मां कहानी सुनाती है कि, किस तरह से भोलेनाथ को गुस्सा आता है और उनका गुस्सा ही उनके लिए प्रलय भी लेकर आता है।
नर्मदा और विद्या के अनोखे रिश्ते
धीरज देर रात कुछ लोग के साथ ठंड में अपना हाथ सेंक रहा होता है। वही दूसरी तरफ विद्या को इमोशनल सपोर्ट करने के लिए नर्मदा आती है और कहती है धीरज की जो भी हालत है आज सिर्फ और सिर्फ उसकी वजह से है। हमें साथ रहना होगा मजबूती से। जिसकी वजह से ही आज नहीं तो कल हम धीरज को घर लेकर आ सकते है। ऐसे में विद्या नर्मदा की बात से सहमत होती है। वही दूसरी तरफ महादेव के परिवार को बर्बाद करने के लिए यश रमेश को धीरज के खिलाफ भड़का रहा होता है कि उसकी बेटी केतन के साथ भागी है लेकिन, ये सब उसका साथ उसका भाई धीरज ने दिया है। रमेश और यश दोनों ही धीरज की बर्बादी चाहते है जिसके लिए वो ये सब कर रहे होते है। यश और रमेश अपने कुछ गुंडे भेजते है। जहां वो धीरज पर जानलेवा हमला करते है। लेकिन धीरज को आखिरी में चाकू लग जाता है। जहां वो बुरी तरह से हो जाता है घायल।
धीरज की जान आई खतरे में
अगली सुबह महादेव और सभी लोग पूजा के लिए आते है। जहां, केतन को फोन आता है और महादेव उसे बाहर जाकर बात करने के लिए कहते है। ऐसे में, केतन को पता चलता है किसी ने धीरज को चाकू मार दिया है। धीरज को देखने के लिए सभी लोग हॉस्पिटल में आते है। जहां विद्या से धीरज की हालत देखी नहीं जाती है। वही, विद्या ये सारी चीजों का इल्जाम महादेव पर लगाती है कि, किस तरह उसने घर से धीरज को निकाल दिया है। भानु को यश ये बात बताता है। जिसके बाद विद्या मंदिर में अपनी मां को रोकती है आरती करने से। धीरज को खून की कमी होती है। वही महादेव को याद आते रहता है किस तरह से धीरज के साथ उसने बुरा- भला किया हुआ है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव से पुलिस कहती है मामला लुट पाट का लगता है। पुलिस महादेव को उसके दुश्मन का नाम बताने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ भानु आ जाती है हॉस्पिटल यश के साथ।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

