तू जूलिएट जट दी 13th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, नवाब हॉस्पिटल में अपने पापा से मिलने आता है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत गुलाब से होती है। जहां, गुलाब हीर और सभी लोग परिवार को याद कर रहे होते है। दिलीप की हालत को देखकर गुलाब ज्यादा परेशान हो जाती है।
नवाब की नई मुसीबत
हीर नवाब से बात करने का सोचती है। जहां, गुलाब और सभी से बचकर हीर नवाब को फोन करती है लेकिन उसके फोन का कोई जवाब नहीं होता है। ऐसे में हीर नवाब के घर जाने का फैसला करती है। नवाब और टीना दोनों ही लंच बना रहे होते है। जहां, नवाब से टीना हीर को लेकर बातें करती है। लेकिन नवाब उस पर ध्यान देने से मना करता है। इस बीच हीर अपने फोन से लाइट रिफ्लेक्ट करने की कोशिश करती है और नवाब की नजर उस पर चली जाती हैं। पहले नवाब विंडो को बंद कर देता है। जिसके बाद नवाब और टीना बेडरूम के जाते है। हीर पत्थर मारकर उसे बाहर बुलाती है। नवाब टीना से कहता है शायद कोई चोर होगा। उसका बाहर निकलना सही नहीं है। इसलिए वो बाहर जा रहा है। हीर के बाहर आते ही नवाब हीर को भला बुरा कहता है जहां वो कहता है कि, उसे पता है कि टीना अंदर है फिर भी वो यहां क्या कर रही है। हीर इमोशनल हो जाती है। जहां, हीर से नवाब पूछता है क्या हुआ है ? ऐसे में हीर नवाब को बताती है कि, पापा जी कि हालत सही नहीं है। नवाब बिना सोचे समझे हीर के साथ हॉस्पिटल आता है।
गुलाब का गुस्सा
गुलाब और सभी लोग बाहर ही होते है। जहां वो कहती है कि, हीर की वजह से ये सब हुआ है और आज हीर ही यहां नहीं है। हार बार हीर के लिए दिलीप ने स्टैंड लिया हुआ है। रोहित गुलाब को वेट करने के लिए कहता है वेटिंग रूम में क्यूंकि उनका यहां रहना सही नहीं होता है। नवाब तब तक अपने पापा से मिलने के लिए चला जाता है। जिसे देखकर नवाब इमोशनल हो जाता है और अपने पापा को उठाने की कोशिश करता है कि, नवाब को उसे डांटना होगा। उसके पढ़ाई के लिए उसके काम के लिए। दिलीप और नवाब का रिश्ता देखकर हीर को लगता है सच में नवाब बहुत ही ज्यादा प्यार करता है अपनी फैमिली से।
गुलाब की डांट
देर रात नवाब अपने पापा के पास रहता है। जहां वो अपनी मां को भी देखता है और उसे जैकेट दे देता है क्योंकि उसे ठंड लग रही होती है। दूसरी तरफ भगवान से नवाब प्रार्थना करता है। इस बीच ही हीर उसे इमोशनल स्पोर्ट करती है। दोनों अपने रिश्तों को भूलकर सिर्फ और सिर्फ दिलीप के बारे में सोचते है। नवाब अपने पापा के पास सो जाता है। जहां कुछ देर बाद ही उसके पापा का हाथ हिलता है और हीर देखती है कि नवाब को आशीर्वाद दिया है दिलीप ने। गुलाब ही वहां आने वाली होती है जिसके लिए नवाब को वहां से जाना होता है। हीर नवाब को उठाती है और कहती है बाहर जाने के लिए। हीर को याद आता है किस तरह से नवाब के संग उसका रिश्ता जुड़ा हुआ है। नवाब की जो भी हालत है सिर्फ और सिर्फ हीर की वजह से है। ऐसा हीर को लगता है। गुलाब के आन के बाद गुलाब हीर को डांट लगाती है और यहां से चले जाने के लिए कहती है। जिसकी वजह से वो वहां से चली जाती है और बाहर आते ही नवाब उसे माफी मांगता है क्योंकि, नवाब की वजह से हीर ने डांट सुना है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब हीर से माफी मांगता है। जहां, नवाब कहता है हीर के साथ उसने कितना बुरा किया है लेकिन फिर भी हीर ने उसका साथ दिया है। वही दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

