26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ११ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका ने मित्तल परिवार के सामने खेला विक्टिम कार्ड

मन अतिसुंदर के बुधवार के एपिसोड में राध्या रजनी को खाना खिला रही होती है कि वह सोचती है कि नर्स अब तक लौटी नहीं है। वह प्रथम के पास जाकर उसे कॉफी देती है और तभी नर्स की बात कहने वाली होती है कि वह उसे रोक देता है। उसी समय प्रथम के सिर पर चिड़िया की बीक गिरती है और प्रथम उसकी बात नहीं सुनता।

जब वह अपने सिर पर हाथ लगाता है तो राध्या कहती है यह तो शुगन होता है अब आपका प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा होगा। राध्या तब नर्स की बात कहती है कि निहारिका वहां आती है और राध्या को नर्स का मैसेज दिखाती है कि उसकी माँ की तबियत खराब है तो वह चली गयी है।

प्रथम कहता है यह बहुत अनप्रोफेशनल है और वह बिना बताए जा नहीं सकती। निहारिका ने कहा ऐसे मिडल क्लास लोगों का ऐसा ही होता है कोई डांटे नहीं इसीलिए वह बिना बताए चली गई लेकिन उसकी माँ की भी तबियत ठीक नहीं है तो हम कुछ नहीं कर सकते।

तभी फ्लैशबैक में पता चलता है कि नीहारिका ने खुद नर्स के फोन से अपने आपको मैसेज किया था ताकि वह प्रथम को मैसेज दिखा सके।

वहीं, रात को निहारिका स्टोररूम में जाती है और नर्स को बाहर निकालने का प्लान बनाती है। वह फ्रिज के साथ नर्स को बाहर निकाल रही होती है कि उसका पैर फिसल जाता है और वह बेहोश होकर गिर जाती है।

कुछ देर बाद जब उसे होश आता है तो वह देखती है उसे यहां गिरे हुए १५ मिनट हो गए हैं और वह जब फ्रिज के पास जाती है और खोलकर देखती है उसे तो उसमें नर्स नहीं रहती।

निहारिका अंधेरे में उसे खोजने जाती है कि लाइट्स जल जाती है और राध्या भोलेनाथ के सामने शंखनाद करती है जिसकी वजह से सब उठकर नीचे आ जाते हैं। राध्या सबसे माफी मांगती है उन्हें देर रात उठाने के लिए।

वह नर्स को बुलाती है जिसे देखकर नीहारिका डर जाती है। नर्स निहारिका की सभी बातें घरवालों को बता देती है और प्रथम उससे सवाल करता है कि आखिर उसने ऐसा किया या नहीं? निहारिका प्रथम से कहती है कि रजनी ने मेरी शादी तुमसे तोड़कर राध्या को इस घर में ले आयी और वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी विलन है। उसके रहते हुए मैं कैसे खुश रह सकती हूँ। यह सुनकर प्रथम उसे तप्पड़ मारता है।

वहीं, निहारिका को होश आता है और असल में वह सपना देख रही होती है। प्रथम उससे पूछता है क्या उसने रजनी को मारने की कोशिश की या नहीं? निहारिका अब विक्टिम कार्ड खेलती है और प्रथम से पूछती है क्या वह ऐसा कर सकती है? वह कहती है मैं तुम्हारी मंगेतर रह चुकी हूं और रजनी व पूरे परिवार को अपना मानती हूं।

निहारिका उससे पुछती है तुम दो दिन की आयी नर्स पर विश्वास करके मुझपर शक कर रहे हो जो कितने साल से तुम्हारी दोस्त है। उसने कहा वह इस परिवार का भला करने के लिए लंदन से यहां आ गयी वरना आज मित्तल परिवार सड़क पर होता।

निहारिका ने राध्या पर इल्जाम लगा दिया कि उसने नर्स के साथ मिलकर यह प्लान बनाया। राध्या ने कहा अब आपकी सच्चाई सबसे सामने आ गयी है तो आप ड्रामा कर रही हो। निहारिका ने कहा मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और पता नहीं यह नर्स मुझपर इल्जाम क्यों लगा रही है?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें