26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 11th फरवरी 2026 :  रजी ने की नर्मदा की मदद, विद्या हुई इमोशनल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 11th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या से नर्मदा मांगती है सारी चीजों लेकर माफी।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा और विद्या से होती है। जहां विद्या को खाना देने के लिए नर्मदा आती है और खाने के साथ – साथ धीरज से भी बात करती है।

नर्मदा हुई परेशान

नर्मदा को विद्या ये सब करने के लिए मना करती है लेकिन विद्या की बात नर्मदा सुनती नहीं है। ऐसे में विद्या सच बताने के लिए नर्मदा से कहती है कि टिफिन लेकर केतन खड़ा था वो क्या था और कहां जा रहे थे दोनों ? नर्मदा कहती है धीरज को खाना देने के लिए जा रहे थे। पापा और अपने दोनों में से किसी ने खाना नहीं खाया था और सभी धीरज भी घर से बाहर था तो कुछ ना कुछ करना पड़ता। विद्या को नर्मदा की ये बात पसंद आती है। जहां वो नर्मदा को कहती है अब उसे बहु बने की जरूरत नहीं है। उसके पापा ने उसके पति को बहुत कुछ सुनाया है। नर्मदा अपने पापा के लिए माफी मांगती हे लेकिन कहती है भी है कि, नर्मदा अब इस परिवार की बहु है इस सच को अब कोई बदल नहीं सकता है। जिसके बाद अब विद्या नर्मदा के लिए कपड़े देने को कहती है।

केतन की मुश्किलें

नर्मदा को अच्छा लगता है कि, किस तरह से उसकी मां ने उसका ख्याल रखा हुआ है। वही दूसरी तरफ नर्मदा सत्तू से बात करने आती है कि, उसे धीरज के बारे में पता लगाना है। लेकिन सत्तू कहता है उसे कुछ पता नहीं है। तभी सत्तू रजी को देखता है और कहता है कि सीसीटीवी को पता होगा। नर्मदा रजी से बात करने के लिए आती है। जहां रजी उसे पीछे वाली गली में मिलने के लिए कहती है। नर्मदा रजी से धीरज के बारे में पूछती है। जहां वो कहती है अगर उसने ये मदद की तो, वो इस मदद को जरूर पूरा करेगी कभी ना कभी। रजी धीरज के दोस्त को फोन कर पता लगाती है। वही दूसरी तरफ, धीरज का फोन खराब हो गया होता है। जहां सभी दुकानदार उसे फोन बदलने को कहते है लेकिन, धीरज कहता है ये उसके पापा ने दिया है। वो बदल नहीं सकता है।

भानु की चाल

धीरज से मिलने के लिए नर्मदा वहां आती है और धीरज से कहती है कि उसे घर चलना होगा। जिसके बाद धीरज इंकार कर देता है। लेकिन नर्मदा उसे समझाती है कि, उसकी मां ने कल रात से कुछ खाया नहीं है और ये बात धीरज को पसंद नहीं आती है। ऐसे में धीरज को लेकर वो काफी ज्यादा परेशान हो जाती है लेकिन नर्मदा किसी भी तरह विद्या के लिए घर चलने की बात करती है। धीरज विद्या के लिए घर आता है। जहां विद्या धीरज को देखकर बहुत खुश होती है लेकिन यही चीज भानु भी देख लेती है। भानु अब ये बात महादेव को बताने की सोचती है। जहां वो लेना चाहती है यश की मदद। विद्या नर्मदा से खुश होती है। साथ ही धीरज को लेकर घर में चली जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या धीरज को लेकर फैसला लेती है कि, वो अब घर से बाहर नहीं जाएगा। वही दूसरी तरफ भानु ये बात महादेव को बता देती है। जिसके बाद महादेव कहता है क्या विद्या ने ये फैसला सही लिया है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें