अनुपमा 11th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि, वसुंधरा ने दी है धमकी।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा राही के पास होती है। लेकिन राही को बार – बार प्रेम के लिए डर लगा होता है कि, किस तरह से प्रेम और प्रेरणा साथ गए है।
राही का शक
राही सपना देखती है कि, माही उसे प्रेम को लेकर बात समझाने की कोशिश करती है क्योंकि कभी उस जगह पर वो भी हुआ करती थी। अगर ऐसे में प्रेरणा ने कुछ भी प्रेम के साथ किया तो उसका बसा बसाया घर बिखर सकता है। जिसके बाद राही का सपना टूटता है और अनुपमा को चिंता होने लग जाती है क्या हुआ है ? राही और प्रेम की तस्वीर नीचे गिर जाती है और अनुपमा राही को चिंता करने के लिए मना करती है क्योंकि, राही और प्रेम दोनों ही बहुत अच्छे है जो अपनी जिंदगी को लेकर आगे बढ़ सकती है। प्रेरणा की तारीफ प्रेम करता है और कहता है उसके बिजनेस का काम तो हो गया है लेकिन प्रेरणा को उसका हक नहीं मिला है। प्रेरणा को बिज़नस में पार्टनर बनाना चाहता है प्रेम जिसके लिए वो ये सब करता है। प्रेरणा को प्रेम का ऑफर भी पसंद आता है। प्रेम जब तक दोनों के आइस्क्रीम लेने जाता है तब तक प्रेरणा के साथ कुछ लोग बतमीज़ी करते है। जहां प्रेम आकर प्रेरणा को बचाता है।
प्रेरणा हुई इमोशनल
प्रेरणा को प्रेम कमरे में लेकर आता है। जहां प्रेम को जाने से प्रेरणा मना करती है और कहती है कि उसे अपने पास रहने के लिए। राही अनुपमा के कहने पर मैसेज डालने की कोशिश करती है लेकिन नेटवर्क वहां नहीं होता है। वही दूसरी तरफ पराग ख्याति से कहता है कि गौतम और माही को घर से निकालना होगा क्योंकि, ये वो चीज ह जो पूरा बर्बाद कर देंगे। जिसे सुने के बाद ख्याति बा की बात करती है लेकिन पराग कहता है इस बार उन्हें मनना होगा। क्योंकि इसका असर घर पर होने वाला है। कीर्ति और कपिल में बहस होती है अपनी मां को लेकर क्योंकि, कपिल की मां खो गई है। लेकिन अब कीर्ति नहीं जाने देती है कपिल को उसकी मां को ढूंढने के लिए। जिसकी वजह से वो उस पर हाथ उठाता है और वसुंधरा वहां आकर रोक देती है।
कपिल को मिला सहारा
कपिल पर इस बतमीज़ी के लिए वसुंधरा भला बुरा कहती है। जहां कीर्ति अपने पति का साथ देती है और कहती है उन्होंने कुछ नहीं किया है। वो जैसे है अब उन्हें वैसे ही एक्सेप्ट करना होगा। अनुपमा ये चीजों को देखकर हैरान हो जाती है। जहां सभी के जाने के बाद कपिल अपने कमरे में सुसाइड करने की कोशिश करता है और इस चीज को लेकर अनुपमा कपिल को रोकती है किसी भी तरह। कपिल अनुपमा को बताता है उसकी मां कितनी अच्छी थी कि उसने कभी भी घरेलू हिंसा नहीं किया था। लेकिन आज वही घर के मर्द के साथ हो रहा है। जहां कीर्ति कुछ ना कुछ हमेशा उसके साथ कर रही होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रेम को कंफर्ट करने के लिए प्रेरणा उसके पास जाती है। जहां प्रेरणा की हरकत की वजह से प्रेम को आ जाता है गुस्सा। वही दूसरी तरफ, अनुपमा कपिल को कीर्ति का सच सामने लाने का बात करती है। जहां वो कपिल को वीडियो रिकॉर्ड करने की बात करती हूं।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

