26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : टूट गया नवाब का सपना, गुलाब देगी दिलीप को तलाक

तू जूलिएट जट दी 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर नवाब से दूर होने का फैसला करती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, नवाब के कमरे में टीना आती है और नवाब का रुमाल देखती है जो हीर ने बांध दिया होता है नवाब के हाथ में।

नवाब की नई मुसीबत

नवाब से टीना रुमाल को लेकर पूछती है लेकिन नवाब कुछ कहता नहीं है वो कहता है रुमाल वही पड़ा हुआ था हाथ से खून आ रहा था तो उसने बांध लिया है। ऐसे में टीना बोजू को लेकर कहती है उसे भी प्रिडिक्शन को लेकर बातें सच होती हुई नजर आ रही है और वो कोई नहीं बल्कि हीर है। नवाब इस बात को जाने देने के लिए कहता है। अगले दिन टीना हीर के सामने नवाब के चोट को लेकर कहती है। जहां ये बात कोयल और अर्जुन से हीर डिस्कस करती है। वही अर्जुन अपने टीम को लेकर कहता है। नवाब को फर्स्ट बैटिंग नहीं मिलनी नहीं चाहिए क्योंकि गेम वो सभी लोग हार जायेंगे।

हीर हुई परेशान

नवाब को समझ नहीं आता है अर्जुन को ये बात कैसे पता चल गई है ? नवाब अपने लिए एक मौका मांगता है। जहां नवाब बेटिंग अच्छा करता है और अर्जुन, हीर को करारा जवाब देता है। गुलाब अपने वकील से बात करने आती है जहां वो कहती है दिलीप के जितने भी बिजनेस है उसे उसमें से हिस्सा चाहिए। ताकि आगे जाकर वो अलग हो सकें। लेकिन सब कुछ देखने के बाद पता चलता है कि, दिलीप को बिना बताए गुलाब कुछ भी नहीं कर सकती है। ऐसे में गुलाब अब दिलीप से बात करने का फैसला करती है।

हीर और नवाब की बहस

कॉलेज में सभी को पता चलता है कि, नवाब की वजह से टीम मैच जीत गई हुई है। हीर अर्जुन को बधाई देती है। जिसके बाद वो देखती है कि नवाब अपने चोट से कांप रहा होता है। हीर मदद के लिए जाती है लेकिन, नवाब और हीर के बीच अपने रिश्ते को लेकर बहस हो जाती है और बातों ही बातों में ही एडेनमेंट के पेपर्स को लेकर कहती है। जहां हीर और नवाब अपना रिश्ता खत्म करना चाहते है और हीर नवाब को अपना किया हुआ वादा याद दिलाती है कि, किस तरह से उसने कहा था 3 साल तक वो शादी नहीं तोड़ने वाला है। नवाब अपने फैसले को सही कहता है। जिसके बाद हीर वहां से चली जाती है। नवाब की बैट गाड़ी के बीच में आ जाती है। जहां हीर देखती है लेकिन नवाब की मदद करने के लिए नहीं जाती है। अर्जुन हीर से कहता है उसे लग रहा था कि, वो मदद करन जाएगी लेकिन नवाब अपने सपने को टूटता देखता है जिसे देखकर वो इमोशनल हो जाता है। हीर कहती है नवाब मदद के लायक नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर छिपते – छिपाते सबसे बचकर गाड़ी के डिक्की में छिप जाती है। जहां सभी आते है और उस डिक्की को खोलते है। जहां हीर और नवाब साथ में होते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें