26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : टीना के पापा ने दी नवाब को धमकी, दिलीप ने मनाया गुलाब को

तू जूलिएट जट दी 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, दिलीप हीर के कहने पर मना रहा होता है गुलाब को।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर की मदद के लिए कोयल और अर्जुन आते है और उसे इस बात का एहसास होता है कि नवाब ने उसकी मदद नहीं की है।

नवाब की नई मुसीबत

अर्जुन हीर की मदद करता है और टीना और नवाब से दूर रहने के लिए कहता है लेकिन हीर कहती है पहली बार हम भी मिले थे तो कुछ ऐसा हुआ था लेकिन सब ठीक हो गया था। आज तुम भी मदद इंसानियत के नाते कर रहे हो? हीर की बात को अर्जुन गलत समझ लेता है और कहता है वो सिर्फ इंसानियत के नाते नहीं करता है। कोयल अर्जुन को शांत रहने के लिए कहती है लेकिन अर्जुन वहां से चला जाता है। टीना की हालत खराब होती है और टीना के पापा ये सब देखकर नवाब को चिल्लाते है कि, नवाब की वजह से कुछ हुआ तो सही नहीं होने वाला है। क्योंकि, वो उसकी जिंदगी को बर्बाद कर देगा। अर्जुन अपनी बहन को सारी बात बता देता है और गुर्लिन उसे कहती है शायद हीर उस शादी से खुश नहीं है इसलिए वो शादी की बात छिपा रही है।

हीर हुई परेशान

अर्जुन गुर्लिन की बात को समझता नहीं है और कहता है हीर और उसके बीच अब कुछ बचा नहीं है कुछ भी कह पाने के लिए। हीर अर्जुन को लेकर गुर्लिन कहती है हीर का साथ अर्जुन को। देना होगा। नहीं देगा तो हीर की बात उसे पता नहीं चलेगी। बोजु नवाब को टीना के पापा के कहे बात को याद दिलाता है। कि अगर टीना के सामने हीर और उसका सच आया तो, नवाब का करियर खतरे में आ जाएगा और उसे ये बात पर ध्यान देना होगा। हीर नवाब दोनों की जिदंगी को लेकर फैसला लेने की सोचता है।

गुलाब और दिलीप के रिश्ते

हीर गुलाब को दिलीप के लिए हॉस्पिटल में बात करता हुआ देखती है। जहां उसे लगता है कि गुलाब सच में दिलीप से प्यार करती है और ये बात दिलीप को समझाने की कोशिश करती है। दिलीप हीर के लिए गुलाब को मनाता है और कहता है उसे अच्छी तरह से पता है हॉस्पिटल में कुछ भी सही नहीं लगता है उसे इसलिए बेहतर है कि, गुलाब उसके साथ जाए। दिलीप बताता है हीर ने उसे मनाने को कहा था और देखो गुलाब मान भी गई है। वही हीर अपनी मां को नवाब संग अपने रिश्ते को खत्म करने की बात कहती है लेकिन, मां ऐसा करने से मना करती है और कहती है उसे नवाब और अपने रिश्ते को समझना होगा। वही नवाब से बात करने के लिए हीर कॉलेज आती है और अर्जुन दोनों को साथ में देखता है जहां उसे गुस्से में चोट लग जाती है। अर्जुन को चोट लगता देख हीर उसके पास चली जाती है और ये बात नवाब पसंद नहीं करता है। हीर के लिए गुलाब फैसला करती है और तलाक की बात करती है वकील से। नवाब भी उसी वकील से बात करने का सोचता है। जहां, वो वकील के यहां से पेपर ले लेता है। नवाब उसी वकील से बात करता है जिस वकील से गुलाब बात कर रही होती है। नवाब और बोजू प्लान करते है किसी भी तरह हीर और उसका रिश्ता खत्म करेंगे। हीर नवाब की ये बात सुन लेती है और उसका दिल एक बार फिर से टूट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, गुलाब वकील से तलाक के बारे में पता करना चाहती है। वही दूसरी तरफ हीर चाहती है कि वो अब घर से अलग रहे। नवाब को टीना और हीर दोनों को लेकर अब चिंता होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें