29 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026

अनुपमा 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : राही हुई घायल, अनुपमा का फैसला

अनुपमा 7th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब राही ही चुकी है परेशान अपने काम को लेकर

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, सभी एक – दूसरे की एक्टिंग करते है और बारी अब आती है पराग और ख्याति की।

वसुंधरा का बर्थडे

जिसमें पराग की एक्टिंग तोशु ने की होती है। वही दूसरी तरफ तोशु को संभालने के लिए किंजल भी स्टेज पर आ जाती है। जहां, वो पराग की बात को लेकर तोशु को टांट मारती है लेकिन, अब स्टेज पर आ जाती है पाखी जो करती है एक्टिंग वसुंधरा की। वसुंधरा की एक्टिंग को लेकर सभी परेशान हो जाते है क्योंकि स्टेज पर वसुंधरा को लेकर पाखी कुछ गलत ना कर दे। पाखी वसुंधरा के गुस्से को लेकर काफी बुरा भला कहती है लेकिन अचानक से ही वसुंधरा का गुस्सा फूट जाता है और वो कहती है कि, उसके गुस्से की एक्टिंग वो करेगी सिर्फ। एक्टिंग और गुस्सा दोनों उसका ही होने वाला है।

अनुपमा की माफी

अनुपमा वसुंधरा से माफी मांगती है और कहती है बच्चों ने जो भी किया है उसके लिए वो माफी मांग रही है। अनुपमा को वसुंधरा कहती है करना ही पड़ेगा उसे माफ क्योंकि सॉरी बोलने से काम नहीं चलने वाला है। वसुंधरा और अनुपमा की बहस हो जाती है। जहां, अनुपमा के भाषण को लेकर वसुंधरा कहती है साथ में करना होगा जो करना होगा। वसुंधरा अब सभी को डांस करने के लिए कहती है। जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते है लेकिन, वसुंधरा के लिए सभी डांस करते है और इस डांस में ही राही को चोट लग जाती है। जिसे उसके हाथ और पैर दोनों में ही फैक्चर आ जाता है। राही को समझ नहीं आता है वो अब कैसे आराम करेगी ? क्योंकि, राही पर अभी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी से वो पीछे नहीं हट सकती है।

अनुपमा का फैसला

अनुपमा को राही और प्रेम उसके साथ रहने के लिए कहते है। जिसे अनुपमा और राही दोनों को आराम मिलेगा। ऐसे में अनुपमा इंकार कर देती है। लेकिन, तभी प्रेम को दिल्ली के लिए फोन आता है कि उसे आना होगा राही के साथ लोन का प्रोसेस है। राही समझ नहीं पाती है और अनुपमा कहती है कि वो रुक जाएगी घर। अनुपमा सभी के जिद्द और राही के लिए ये फैसला लेती है। वही दूसरी तरफ प्रेम विश्वास दिलाता है कि, किस तरह उसे अपने विश्वास के साथ ये सब करना होगा। अनुपमा के फैसले को बाउजी भी सही बताते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा राही के घर रुकती है। जहां वसुंधरा की बहन आती है और अनुपमा से मिलती है और उसे पहचान मिलती है कि, डांस रानी वाली अनुपमा है ये ? पराग बताता है आज रात ये यही रुकने वाली है। अनुपमा को लेकर वो कहती है अपनी बेटी के घर पर ? रात में वसुंधरा की बहन और उसके पति में बहस हो जाती है। अनुपमा सुन लेती है जाने – अंजाने में ओर वसुंधरा की बहन को इस बात का अंदाजा लग जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here