26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ६ फरवरी २०२६रिटन  अपडेट: राध्या ने रजनी के साथ अपने रिश्ते का प्रथम को किया बयान

मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में राध्या ने इंडक्शन को चालू किया तो वह ठीक तरह से काम करने लगा। उसने रजनी के लिए तेल बनाने के लिए सभी मसालों को पैन में रखा और पकाने लगी। उसी समय शकुंतला नहाने जा रही थी कि उसको राध्या के कमरे से बदबू आने लगी।

जब वह वहां आयी तब उसे कुछ नहीं मिला। उसके जाने के बाद राध्या ने कहा अच्छा हुआ उसने ठीक समय पर तेल बनाकर बोतल में भर दिया था वरना दादी देख लेती तो बहुत गुस्सा करती।

राध्या ने सोचा यह तेल तो वह रात को ही लगा सकती है तो उसने सोचा वह घर की साफ सफाई कर लेती है। दूसरी ओर रजनी का भाई व्योम उसके कमरे में आता है और उससे कहता है कि हर ज़रूरी काम करने से पहले वह उसे यह मौली बांधती है तो आज भी वह यह करे क्योंकि उसे देरी हो रही है।

फिर व्योम कहता है कि बस आज के लिए वह यह मौली उसके हाथ को स्पर्श करवा कर ले लेगा पर अगली बार खुद उसे बांधनी पड़ेगी। तभी नर्स व्योम से दवा मंगवाने को कहती है।

कुछ समय बाद घर पर दवा का पार्सल आता है तो वह राध्या के हाथों से गिर जाता है। राध्या डिलीवरी वाले से पूछती है क्या दवा खराब तो नहीं हो गयी होगी गिरने से? वह कहता है नहीं एयर उसे बताता है कि यह दवा मरीज के मांसपेशियों को जकड़ देती है।

राध्या सोचती है यह तो रजनी पर उल्टा असर करेगी फिर बोलती है उसे दवाईयों की कोई जानकारी नहीं है तो वह क्या सोचे अब इस विषय पर।

रात को राध्या शॉल ओढ़कर और मुंह ढक कर रजनी के कमरे में आकर रजनी से कहती है कि आज वह उसके लिए अपनी माँ का बताया हुआ नुस्खा अपनाकर तेल लायी है। तभी रजनी की तबियत अचानक खरबो जाती है और उसकी सांसें तेज़ हो जाती हैं।

राध्या बेड के नीचे से जब निकलती है तो नर्स उससे पूछती है वह क्या कर रही है यहां? प्रथम उसी समय ऑफिस से आता है और उनकी आवाज़ सुनकर रजनी के कमरे में आता है। सभी घरवालें रजनी के पास आते हैं।

डॉक्टर को बुलाया जाता है तो वह अपनी हैरानी बताती है कि जो इंजेक्शन उसने रजनी को लगाने को कहा था उससे ऐसी हालत कैसे हो गयी? नर्स ने कहा उसने सुबह का इंजेक्शन रजनी को दिया था लेकिन अभी का नहीं।

तभी डॉक्टर इंजेक्शन की शीशी देखती है तो निहारिका और नर्स दोनों घबरा जातीं हैं। डॉक्टर कहती है इंजेक्शन तो वही है। इसके बाद वह उसे वही इंजेक्शन लगाती है।

राध्या डॉक्टर को नर्स की मंगवाई हुई दवा दिखाती है तो डॉक्टर कहती है यह वह दवा नहीं है जो उसने मंगवाई थी। राध्या कहती है यह तो नर्स ने मंगवाई है। नर्स ने कहा मैंने कब कहा कि मैंने रजनी के लिए मंगवाई बल्कि मैंने खुद के लिए यह मंगवाई थी।

राध्या डॉक्टर से पूछती है क्या वह रजनी को यह तेल लगा सकती है? डॉक्टर कहती है बिल्कुल बल्कि इससे उसकी दिमाग की नसें मजबूत होंगी। डॉक्टर कहती है वह २ दिन बाद वापस रजनी जी का चेकअप करने आएंगी।

इसके बाद प्रथम रजनी को अपने कमरे में ले जाकर उससे कहता है कि हम सब तुम्हे डांटते हैं जिसका तुम पर कोई असर नहीं होता। दादी के मारने का भी असर नहीं पड़ता। अब मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़कर बोलता हूँ कि तुम रजनी से दूर रहो।

राध्या कहती है ऐसा क्यों है कि सभी लोग हमें दोषी समझते हैं कि हम रजनी जी को मारना चाहते हैं? राध्या कहती है जैसे वह आपकी माँ है वैसे ही हमारी भी माँ है। प्रथम कहता है नहीं व्यह सिर्फ मेरी माँ है क्योंकि उन्होंने मुझे जन्म दिया है।

राध्या कहती है भले ही उन्होंने आपको जन्म दिया है पर उन्होंने मुझे यह चुनरी पहनाकर घर की बहू बनाया है। वह हमें बेटी की तरह प्यार करती हैं न कि बहू की तरह। वह प्रथम से कहती है कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आपको बचपन से ही माँ का साया मिला है लेकिन हमें रजनी जी में अपनी माँ मिली है और हम उनका अनर्थ कभी नहीं कर सकते।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें