26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th फरवरी 2026 : टूट गया महादेव का विश्वास, नर्मदा और केतन का अनोखा रिश्ता

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां धीरज अब रजी से कहता है भानु के साथ दुश्मनी वो आगे बढ़ाएगा।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी को विद्या की मां मिठाई लाकर देती है क्योंकि आज रजी ने बहुत अच्छा काम किया है।

महादेव हुआ परेशान

रजी कहती है मासी ने उसे पाला है और वो जो कहेगी रजी हमेशा वही करेगी। इस बात को लेकर विद्या की मां कहती है आज विद्या का परिवार बंट गया है सिर्फ और सिर्फ भानु और रजी की वजह से। वही दूसरी तरफ विद्या को गले लगाकर महादेव अपने आंसू रोक नहीं पाता है और वो कहता है कि, बच्चों के साथ उसने जो भी नियम लगवाए थे कही ना कही वो सब गलत हो गया है। महादेव विद्या के पैरों में गिरता है और पूछता है बच्चों को लेकर उसे ऐसी क्या गलती हो गई है ? ऐसे में विद्या महादेव को इमोशनल सपोर्ट करती है और कहती है उसने कुछ भी ऐसा काम ही नहीं किया है महादेव ने हमेशा से बच्चों की भलाई चाही है और ऐसे में वो ये सब कर सकता है पिता होने के नाते।

नर्मदा का गृह प्रवेश

नर्मदा और केतन घर के अंदर आते है लेकिन तभी नर्मदा केतन से नाराज होती है क्योंकि केतन ने घर छोड़कर जाने की बात की थी नर्मदा की। ऐसे में नर्मदा को केतन कहता है उसने भाई के लिए किया था लेकिन अब सब ठीक है। विद्या दोनो को घर के अंदर आने से मना करती है और कहती है लक्ष्मी है तो घर में बिना कुछ किए वो नहीं आ सकती है। नर्मदा का विद्या गृहप्रवेश करवाती है और विद्या उसे मुंह दिखाई देती है। जिसके बाद वो घर के अंदर आती है। धीरज उस राह से चले जाता है लेकिन रजी से उसकी मुलाकात होती है। धीरज कहता है रजी ने जो भी कुछ किया है सही नहीं किया है। कही ना कही रजी इन सभी बातों के लिए शर्मिंदा होती है। लेकिन, रजी उसे कहती है कि भानु मां के साथ वो हमेशा रहेगी। जाते – जाते धीरज अपनी इस दुश्मनी को और भी आगे बढ़ाने की बात करता है जिसे सुनकर रजी हैरान हो जाती है।

नर्मदा की टेंशन

नर्मदा और केतन घर के अंदर आते है लेकिन, धीरज को एक दुकान पर भी सोने नहीं दिया जाता है। जहां धीरज उसे कुछ पैसे देता है। जहां वो एक रात गुजार सकें। ऐसे में धीरज एक रात उसी दुकान पर सो जाता है। वही नर्मदा का वेलकम केतन के सभी भाई करते है और कहते है जल्द ही कुछ अच्छा होगा चिंता की बात नहीं है। नर्मदा को धीरज की चिंता होती है। लेकिन केतन चिंता करने की बात से मना करता है और कहता है धीरज कुछ ना कुछ कर लेगा। भानु को समझ नहीं आता है रात के समय भी महादेव इतनी शांति क्यों बनाकर रखा हुआ है ? यश को भानु महादेव के लिए पता करने के लिए कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव को नर्मदा के पापा बुरा भला कहते है। जिसके बाद नर्मदा पूरे परिवार को बीच में लाने के लिए मना करती है। इस बीच ही नर्मदा के पापा का हाथ उठ जाता है नर्मदा पर लेकिन महादेव उसे रोक देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें