26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब की हुई बहस, टीना की जान आई खतरे में

तू जूलिएट जट दी 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नवाब को लेकर हो जाती है टीना और हीर के बीच बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, गुलाब दिलीप की वजह से परेशान होती है और नवाब गुलाब को करता है। जहां गुलाब कहती है दिलीप ने सबके सामने कह दिया है कि, हीर नवाब की पत्नी है।

नवाब की नई मुसीबत

नवाब ये सुनकर हैरान हो जाता है और उसे कहता है कि, ये बात बाहर आई तो, टीना और उसके पापा के लिए सही नहीं होने वाला है। दिलीप से अनमोल बात करती है। जहां वो इस बार गुलाब को सही नहीं बताती है और हीर का साइड लेती है। जहां वो कहती है हीर आज अपने दोस्तों को ट्रीट देना चाहती है जिसके लिए दिलीप हां कह देता है। दिलीप कहता है आज से पहले उसने अनमोल को देखा नहीं था गुलाब के खिलाफ कहते हुए कुछ। वही दूसरी तरफ हीर अपने दोस्तों को ये बताती है वो ट्रीट दे रही है और ये बात टीना सुन लेती है। टीना सोचना लग जाती है कि, इस ट्रीट में हीर का पति भी आने वाला है।

हीर हुई परेशान

हीर के इस पार्टी में जाने से अर्जुन मना कर देता है लेकिन, हीर उसे मना लेती है। टीना भी उसी होटल में नवाब को लेकर जाती है। जहां, वो देखता है कि नवाब हीर और उसके दोस्त भी वहां आए हुए है और टीना उसे कहती है हीर और उसके दोस्तों से हमें क्या मतलब है ? उन्हें अपनी पार्टी एंजॉय करनी है। ऐसे में अब टीना और नवाब अपनी पार्टी एंजॉय करते है लेकिन हीर और अर्जुन को साथ देखकर उसे अच्छा नहीं लगता है। नवाब वहां से जाता है लेकिन, अचानक गेम शुरू हो जाता है और इसमें नवाब को सभी लोग खेल खेलने के लिए कहते है। हीर को भी पता चल जाता है कि यहां नवाब आया हुआ है।

टीना की जान आई खतरे में

दोनों टीम के बीच गेम शुरू हो जाता है। जहां व्हील की मदद से सभी एक लेटर लेते है और उस लेटर से सभी लोग गाना और डांस करते है। इस बीच ही नवाब और हीर के बीच की नजदीकियां टीना को पसंद नहीं आती है और वो पार्टी रुकवा देती है। जहां, टीना दोनों से नाराज हो कर वहां से चली जाती है। हीर को चिंता होती है कि टीना बिना बताए चली गई है लेकिन, हीर और नवाब दोनों ही उसे देखने के लिए जाते है। हीर देखती है टीना का एक्सिडेंट होने वाला है। जिसके लिए वो इसकी जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। टीना का नवाब ध्यान रखता है और नवाब और टीना दोनों ही हीर को बुरा – भला कहते ह क्योंकि जो भी खराब हुआ है हीर की वजह से हुआ है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर अब अपने से कोशिश करने के लिए हार मान जाती है लेकिन नीलू ऐसा करने से मना करती है। वही दूसरी तरफ, नवाब लेना चाहता है तलाक लेकिन हीर चाहती है वो किसी भी तरह उसे रोक दे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें