26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ५ फरवरी २०२५ रिटन अपडेट: राध्या को रजनी की सेहत के लिए मिला एक नुस्खा

मन अतिसुंदर के गुरुवार के एपिसोड में निहारिका प्रथम के लिए सैंडविच बनाती है और प्रथम उसी समय किचन में आता है। निहारिका उसे सैंडविच खाने को देती है तो वह मना कर देता है और अपनी माँ के हाथों से बनी मठरी खाने की जिद्द करता है।

निहारिका भी अपनी बनाई हुई सैंडविच को खिलाने की जिद्द करती है और उसी समय वहां उर्मिला आकर वह खा लेती है। प्रथम वहां से चला जाता है। वह मठरी लेकर रजनी के कमरे में आता है और कहता है कि आपके हाथों का बना हुआ खाना खाना है।

प्रथम अपने कमरे में जाकर देखता है तो राध्या उसे वहां भी नहीं मिलती और वह हर जगह उसे देखकर आता है। दूसरी ओर राध्या रजनी के कमरे में जाती है और रजनी से बातें करती है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाये।

वह उसे प्रथम की बात बताती है कि आज उन्होंने अपना दिया हुआ शर्ट पहना जो उसे काफी ढीला आ रहा था तो उसने उसकी सिलाई खोल दी और वह मीटिंग के लिए वही शर्त पहनकर गए। राध्या ने कहा कि ओमकार उसे बहुत याद कर रहा है और वह पूरी रात उसके कमरे में आकर उसे देखता है।

नर्स की आंख खुल जाती है तो राध्या रजनी के बेड के नीचे छुप जाती है और नर्स उसे पानी वाला इंजेक्शन देकर मॉनिटर बंद कर देती है। राध्या बेड के नीचे से निकलकर उसे वापस शुरू कर देती है।

राध्या अपने कमरे में आती है तो प्रथम बेड पर लेटा हुआ होता हैं।वह धीरे से तकिया लेने का सोचती है तो उसकी आंख खुल जाती है। प्रथम कहता है कि वह बहुत गहरी नींद में सो रहा था। प्रथम ने कहा मैं तुम्हारे बेड पर सो रहा था इसीलिए तुमने मुझे उठाया न?

राध्या ने कहा आप ऐसे सोचते हैं हमारे बारे में? राध्या ने कहा बल्कि हम आपको सोफे पर सोते देखकर अच्छा नहीं लगता। आपको ऐसे बेड पर सोते देखकर हमें खूब सुकून मिलता है। प्रथम ने कहा फिर मुझे सोने दो और जाओ।

प्रथम को ऐसे प्यार से देखकर राध्या उसके गालों पर हाथ लगा रही होती है कि उसकी आंख खुल जाती है और राध्या उसे तप्पड़ मार देती है। प्रथम पूछता है तप्पड़ क्यों मारा तो वह कह देती है मच्छर था वहां।

अगले दिन निहारिका रजनी के कमरे में आती है तो देखती है कि नर्स सो रही है। वह उठाती है तो नर्स देखती है कि उसने कल रात को मॉनिटर बंद रखा था और अभी वह चालू है। निहारिका ने उससे पूछा सब ठीक है न? तुम ख्याल रख रही हो न?

तभी ओमकार आकर उनसे पूछता है क्या चीज़ का ध्यान? नर्स ने कहा इंजेक्शन का तो हमने कहा इंजेक्शन का सिर्फ एक डोज गया है तो ठीक होने में समय लगेगा उन्हें। ओमकार रजनी से जल्दी उठने को कहता है तो उसकी उंगलियां हिलती हैं।

वहीं, राध्या अपनी माँ की डायरी पढ़ती है तो उसे एक तेल का नुस्खा मिलता है जिससे दिमाग की नसें मजबूत हो जाती हैं। वह पढ़ती है कि इसके लिए कई जड़ीबूटियों को आग में पकाकर फिर उसका तेल बनाना है।

वह हिम्मत करके कीचन में जाती है पर गैस ऑन नहीं कर पाती। तभी वह वापस कमरे में आती है तो प्रथम परफ्यूम लगा रहा होता है जिसकी खुशबू से उसे छीकें आती हैं। प्रथम उससे पूछता है कही तुम रजनी के कमरे में तो नहीं गयी थी? राध्या गलती से कह देती है अभी तक तो नहीं गयी हूँ।

प्रथम ने राध्या को विनती करके कहा कि वह रजनी के कमरे में न जाये। राध्या प्रथम को कमरे से जाने को कहती है तो वह वही बैठ जाता है और जब अहम उसे बुलाता है तो जाने ही वाला होता है कि फर्श पर रखी चप्पल में फस जाता है।

प्रथम गुस्से में वही चप्पल को पैर मारता है और उसकी वजह से फ़ोटो फ्रेम गिर जाता है। प्रथम राध्या को सॉरी कहकर और कमरा साफ करने को कहकर चला जाता है।

उसके जाते ही राध्या अपनी अलमारी से इंडक्शन निकालती है और वह पल याद करती है जब प्रथम ने उसे यह उसका पहला गिफ्ट दिया था। राध्या सभी जड़ीबूटियों को इसी में गरम करने का प्लान बनाती है ताकि रजनी को वह तेल लगा सके।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें