26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : टीना के सामने आया हीर और नवाब का सच

तू जूलिएट जट दी 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब टीना हो चुकी है हीर को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, नवाब से माफी मांगने के लिए हीर मना कर देती है। लेकिन नवाब को हीर की ये बात पसंद नहीं आती है।

गुलाब की नई मुसीबत

हीर नवाब को कहती है सच जो था वही सबके सामने आया हुआ है। जाते – जाते हीर अपना पेनड्राइव गिरा देती है। जिसकी वजह से नवाब वो अपने पास रख लेता है। हीर अपने घर आ जाती है जहां वो अपने घर में अपनी मां के हाथ का बना हुआ खाना खाती है। जिसके बाद नीलू उसे नवाब को लेकर समझाती है और कहती है नवाब की ओर उसे दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। क्योंकि, दोनों का रिश्ता अच्छा है। नीलू की बात हीर को पसंद नहीं आती है लेकिन हीर अपने पापा की हालत को देखती है। जिसके बाद नीलू की बात उसे सही लगने लग जाती है और वो नवाब से बारे में बात करने का सोचती है। गुलाब के घर बुके सब आता है जहां उसे लगता है दिलीप ने उसके लिए भेजा है। लेकिन ऐसा नहीं होता है दिलीप ये ये हीर के लिए भेजा होता है। गुलाब के बेटे वो नोट देख लेते है। लेकिन गुलाब को नहीं देते है। गुलाब अपनी जिद्द पर वो नोट देखती है और उसे पता चलता है कि ये हीर के लिए दिलीप ने भिजवाया हुआ है। हीर के आते ही गुलाब उसके हाथ में देने से पहले ही वो बुके गिरा देती है। दिलीप को समझ नहीं आता है ये सब हो क्या रहा है ? लेकिन गुलाब का गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है।

हीर हुई परेशान

हीर अपने पापा जी को सॉरी कहने के लिए कहती है लेकिन दिलीप बात नहीं सुनता है। ऐसे में दिलीप हीर को सिर्फ अपने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है। हीर को अपने कमरे में उसकी डायरी मिलती है। जिसमें उसने अपनी जिंदगी के कुछ कहानियों को भी लिखी हुई होती है। हीर नवाब से माफी मांगने का सोचती है और फ्रेंडशिप बैंड देने का सोचती है। जिसे शायद उसका रिश्ता ठीक हो जाए। हीर नवाब के घर आती है। जहां, टीना और नवाब पहले ही एक – दूसरे से बात करते हैनर पेपर के लिए सॉरी टीना कहती है दोनों साथ में पढ़ने का फैसला करते है लेकिन टीना फोन चलाने लग जाती है जिसे देखकर नवाब उसे फोन लेता है लेकिन, नवाब और टीना की ये मस्ती हीर को पसंद नहीं आती है। हीर वहां अपनी डायरी छोड़ देती है और कहती है कि, बात पसंद आए तो, उसे जरूर दोस्ती करनी चाहिए। नवाब को इतने देर में कॉलेज से फोन आता है जहां उसे पता चलता है बैटिंग उसे दी जा रही है। अर्जुन नवाब को ये जिम्मेदारी संभालने के लिए कहता है क्योंकि उसने पहले ही बहुत कुछ खराब कर दिया हुआ है। नवाब इस बात से खुश होता है लेकिन, तब तक टीना के हाथ हीर की चिट्ठी लग जाती है। जिसे देखकर हीर पर टीना को गुस्सा आता है। टीना नवाब के कमरे में आकर सारे समान को बिगाड़ देती है लेकिन तभी वहां उसे पेनड्राइव मिलता है। हीर टेंशन में रहती है किस तरह से नवाब इसका जवाब देगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर के पेनड्राइव में नवाब का और हीर के शादी का वीडियो टीना देख लेती है। वही दूसरी तरफ टीना इसका जवाब नवाब से मांगती है। देर रात हीर से बात करने के लिए नवाब उसके घर आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें