अनुपमा 3rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब रजनी मांग रही है अनुपमा से माफी।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा रजनी देसाई के सच को लेकर इमोशनल हो जाती है। वही दूसरी तरफ कोठारी परिवार पूरा घर खाली कर रहे होते है।
गौतम और माही ने छोड़ा घर
पराग अपनी मां को कहता है कि भगवान को भी अभी हटाना होता है। जिसके बाद, राही घर के चॉल को देखती है और प्रेम को मैसेज करती है। जिसके बाद पराग कहता है अपनी मां को कि भगवान पहले जायेंगे उसके बाद सभी लोग जायेंगे। गौतम और माही घर छोड़कर जा रहे होते है। जहां वो सभी को अलविदा कहते है और कहते है वो सभी चीज का इंतजाम खुद कर सकते हैं। लेकिन अब कोठारी परिवार में नहीं रहेंगे वो। पराग दोनों में से किसी को कुछ नहीं कहता है। पराग श्रीनाथ जी की मूर्ति को लेने आता है लेकिन तब तक प्रेम पराग को रोक देता है और कहता है राही कि काम हो गया हुआ है। राही का मैसेज आया हुआ है कि पैसे वापस मिल जायेंगे। अनिल माही और गौतम को जाने के लिए कहता है और सभी के सामने दोनों का वीडियो बनाता है और अपनी पत्नी नीता को भी कहता है कि, घर वापस आना होगा तो वो वापस आ सकती नहीं है तो, अपने मायके में ही रह सकती है।
रजनी का सच
अनुपमा इस चीज के अपने मंदिर जाती है। जहां वो कहती है कि, उन्होंने अपने कान्हा जी को बहुत सुनाया है इसलिए आज उनसे माफी मांगने आ गई हुई हूं। अनुपमा से बात करने के लिए रजनी वहां आती है। जहां वो अनुपमा से माफी मांगती है और कहती है इस बार वो अपना लेगी। उसे अब धोखा नहीं देगी रजनी लेकिन अनुपमा रजनी को उसका किया हुआ याद दिलाती है कि किस तरह से उसने सब कुछ उसका खराब कर दिया है। वही दूसरी तरफ, अनुपमा रजनी को कहती है वो जिंदगी भर रजनी को माफ नहीं करेगी। दोस्त नहीं बल्कि वो मां बन के लायक भी नहीं है। चॉल वाले सभी अनुपमा को लेकर परेशान हो जाते है कि, अनुपमा वापस आएगी भी की नहीं ? क्योंकि लोगों ने बहुत आरोप लगाए है उस पर। वही दूसरी तरफ, वरुण अपनी बहन से माफी मांगता है कि मां के प्यार में वो अंधा हो गया था। रजनी अनुपमा के पैरों में गिर जाती है लेकिन, अनुपमा फिर भी उसे माफ नहीं करती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा को सभी मिलकर सॉरी कहते है और उसके लिए छोटा सा सरप्राइस प्लान करते है। जिसके बाद अनुपमा को अचानक से फोन आता है और वो कहती है अभी के अभी निकलना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

