30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन अतिसुंदर २ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका ने रजनी के लिए रखी फुल टाइम नर्स

मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में राध्या को किसी के आने की आहट होती है और वह पूरे घर में ढूंढती है क्या कोई है क्या घर में? वहीं, निहारिका घरवालों से मंदिर में कहती है कि रजनी राध्या के साथ अकेली है तो हमें जल्द से जल्द पहुंचाना चाहिए।

ओमकार कहता है कि मन्नत छोड़कर कैसे चले जाएं? निहारिका कहती है अगर रजनी को कुछ हो गया तो इस पूजा का क्या ही मतलब रह जायेगा? वहीं, फ्लैशबैक में पता चलता है कि निहारिका मास्टर मिश्रा को कॉल करके कहती है कि अब उनकी बारी है उसकी मदद करने की क्योंकि उसके पापा ने उन्हें खूब बिज़नेस दिया है। निहारिका उनसे कहती है कि प्रथम के साथ वह मीटिंग कैंसिल कर दे।

दूसरी ओर निहारीका एक गुंडे को हायर करके घर के अंदर जानते को कहती है कि वह रजनी की हालत ऐसी करदे कि बस व्यह जिंदा रहे लेकिन उसकी तबियत बहुत खराब हो जाये।

वह आदमी रजनी का ड्रिप निकाल देता है जिससे दवा नीचे बहती रहती है। राध्या के आते ही वह अलमारी में छुप जाता है। राध्या जब रजनी के कमरे में आती है तो देखती है कि रजनी की तबियत बहुत खराब हो गयी है। वह देखती है कि नीचे बहुत पानी गिरा हुआ है। वह जैसे ही नीचे झुकती है ड्रिप को देखती है।

उसी समय वहां प्रथम आकर रजनी को संभालता है। घरवाले भी आ जाते हैं और सभी राध्या पर गुस्सा करने लगते हैं। निहारिका सभी से कहती है कि हमें रजनी के लिए फुल टाइम नर्स रखनी चाहिए और उसके पहचान की एक नर्स है जो उसके पापा का ध्यान रख चुकी है।

प्रथम और ओमकार सभी उसकी बात से सहमत हो जाते हैं। निहारिका प्रथम को खाने को कहती है। वहीं, वह उस आदमी को खिड़की से निकल जाने को कहती है।

शकुंतला राध्या को कमरे के अंदर रखती है और रजनी के कमरे में जाने से मना कर देती है। वह अगले दिन सुबह रजनी के कमरे में धूप लेकर जाने वाली होती है कि उसे रोक दिया जाता है। वह प्रथम से धूप दिखाने को कहती है तो निहारिका कह देती है इसकी सुगंध बहुत तेज़ है जो रजनी के लिए ठीक नहीं है।

वहीं, राध्या भोलेनाथ के मंदिर जाती है उनसे प्रार्थना करने। वह उनसे कहती है कि उसे रजनी के कमरे में जाने से मना कर दिया है पर वह रोज़ आएगी यहां मंदिर में रजनी के लिए प्रार्थना करने के लिए।

वहां उसी समय एक बाबा आता है और राध्या से कहता है कि भोलेनाथ ने उसे स्वयं भेजा है। राध्या रजनी के बारे में बताती है तो बाबा उसे केदारनाथ जी की विभूति देते हैं और कहते है कि इससे रजनी जल्दी ठीक हो जाएगी।

राध्या वापस रजनी के कमरे के अंदर जा रही थी कि उसे रोक दिया गया और उसने कहा एकता से कि इस विभूति से रजनी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और एकता ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here