महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd फरवरी 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां रजी की मदद से भानु को मिलता है नया सबूत।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा को घर में उसके मम्मी – पापा ने बंद किया होता है। वही दूसरी तरफ, नर्मदा चाहती है किसी भी तरह उसकी बात केतन से हो जाए।
नर्मदा हुई परेशान
धीरज बुर्का पहनकर नर्मदा के घर आता है सरकारी कर्मचारी बनकर जहां उसे घर के लोगों के जरिए नर्मदा के पास जाना होता है। नर्मदा के पापा से केतन की बात होती है और सरकारी कर्मचारी का फॉर्म भरने के लिए नर्मदा के पास धीरज जाता है। धीरज बता देता है वो कोई और नहीं बल्कि केतन का भाई है। ऐसे में चिट्ठी पर लिखा होता है छत पर आने के लिए जहां से उसके प्लान को अंजाम मिल सके। नर्मदा इस प्लान को समझ जाती है। वही सत्तू अपनी बहन विद्या को कहता है तीनों भाई शांत है इसका मतलब है घर में कुछ नया बवाल होने वाला है। विद्या ऐसी बातें करने के लिए मना करती है और कहती है ऐसा हुआ तो महादेव बच्चों को छोड़ने वाला नहीं है। सत्तू विद्या को शांत करवाता है कि, कुछ नहीं होने वाला है ऐसा ये सिर्फ वहम है। रजी नर्मदा के घर के बाहर ही होती है और सारी खबर वो भानु को दे देती है। रजी इस मैटर में ज्यादा साथ देना नहीं चाहती है लेकिन भानु जबरदस्ती उसे ये काम करने के लिए कहती है। नर्मदा कपड़ों के सहारे नीचे आ जाती है और केतन और धीरज के साथ वो वहां से चली जाती है। केतन नर्मदा से कहता है वो बारात लेकर आना चाहता था लेकिन उसे ये भी नहीं हो पाया है।
केतन की मुसीबतें
धीरज नर्मदा को कहता है उसकी विदाई हो रही है अब नर्मदा अपने घर को देखकर इमोशनल हो जाती है और सामूहिक विवाह वाले जगह पर पहुंच जाते है। इस विवाह में भानु को भी बुलाया जाता है क्योंकि उसे कमिटी को प्रेजेंट करना होता है। मंडप और भीड़ में रजी और भानु की नजर केतन और नर्मदा पर जाती है। वही दूसरी तरफ विद्या मिल पर आती है महादेव के साथ खाना – खाने के लिए। जहां, दोनों का प्यार देखकर सभी काम करने के लिए रूक जाते है और महादेव सभी को खाना खाने के लिए भेज देता है। भानु अब चाहती है इसी जगह महादेव आए और सारा सच वो खुद देखें। धीरज की एक नजर भानु पर जाती है लेकिन वो नजरंदाज कर देता है क्योंकि, केतन डर रहा होता है। नर्मदा और केतन की शादी के लिए दोनों तैयार हो जाते है। वही विधि शुरू हो जाती है। भानु के कहने पर महादेव को रजी फोन करती है। महादेव विद्या को बताता है उसके बड़े बेटे के लिए रिश्ता आया है लेकिन आशीष की हालत का अंदाजा विद्या को होता है। वो कहती है ये आशीष के लिए नहीं बल्कि केतन के लिए सही है। दोनों की बातचीत होती है तभी रजी का फोन महादेव को आता है और रजी कहती है, गरीबों को खाना कम पड़ गया है जिसकी वजह से उसे चावल चाहिए होगा। ऐसे में महादेव मदद करने के लिए तैयार हो जाता है और कहता है थोड़ी देर में वो वहां आ जाएगा। भानु को अपने प्लान पर नाज होता है क्योंकि आज महादेव की असलियत सामने आ जाएगी।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव की मुलाकात उस सामूहिक विवाह में भानु से होती है। जहां, महादेव को वो अपने साथ नर्मदा और केतन की शादी में लेकर जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

