26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २४ जनवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका ने राध्या को फंसाने का बनाया प्लान

मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में शकुंतला ओमकार और रजनी को डांटती है कि यह उम्र में यह सब शोभा देता है क्या कि वह दोनों अपने शादी की सालगिरह मनाएं? प्रथम कहता है कि वह बात बात पर अपने जमाने को क्यों ले आती है?

शकुंतला कहती है जो करना है करो और चली जाती है। इसके साथ ही ओमकार सभी से जाने को कहता है तो प्रथम कहता है दोनों से की एक दूसरे को केक खिलाओ। रजनी और ओमकार एक दूसरे को केक खिलाते हैं जिसके बाद प्रथम केक लेकर अपने कमरे में चला जाता है।

राध्या कमरे में आती है तो प्रथम केक खा रहा होता है। उसके मुंह पर केक लग जाता है तो राध्या कहती है कि साफ कर ले। वह खो जाती है कि वह उसके करीब आकर केक साफ कर रही है। इसी बीच प्रथम उसे सपने से उठाता है।

प्रथम राध्या से कहता है कि उसने आज सरस्वती वंदना बहुत अच्छे से गयी। राध्या कहती है कि वह रजनी और ओमकार की शादी की सालगिरह के लिए पार्टी शकुंतला से इजाजत ले।
प्रथम कहता है कि वह उसके कंधे से बंदूक न चलाये। फिर राध्या को दुखी देखकर कहता है वह शकुंतला से बात करेगा। अगले दिन वह शकुंतला के पास जाता है जो पूजा कर रही होती है। शकुंतला उससे पूछती है कि उसे क्या चाहिए? वह कहता है कि उसे पार्टी करनी है।

शकुंतला हां कह देती है। इसके बाद प्रथम सबसे सामने ऐलान करता है कि आज रजनी और ओमकार के शादी की सालगिरह के अवसर पर घर पर पार्टी होगी। वहीं, शकुंतला आकर कहती है कि उसे लगा कि उसे बाहर जाकर उसके दोस्तों के साथ पार्टी करनी है।

प्रथम कहता है आपने हां कह दिया है अब आप अपनी बात से नहीं मुकर सकती हैं। शकुंतला मान जाती है। राध्या कहती है कि डेकोरेशन का काम वह देखेगी। एकता कहती है कि रजनी को वह तैयार करेगी।

राध्या प्रथम से कहती है कि उसे कुछ खास करना है। उसी समय बुलबुल आकर उसे एक रील दिखाती है जिसमें एक कपल फूल जैसे डिज़ाइन के सेटअप पर खड़े हैं। राध्या प्रथम को दोनों के लिए ऐसा करने को कहती है तो प्रथम उसे इजाजत दे दता है। दूसरी ओर निहारिका बुलबुल के पैड में वह देख लेती है।

उधर, एकता रजनी को तैयार कर देती है और कहती है कि आज ओमकार उसे देखकर वापस फिदा हो जाएंगे। ओमकार कहता है वह वापस फिदा हो गया। एकता बाहर चली जाती है तो रजनी और ओमकार एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। उसी समय रजनी कहती है कि उसे इन सब खुशियों के बीच घबराहट हो रही है।

दूसरी ओर निहारिका फूल वाले सेटअप का वायर काट देती है पर उसी समय राध्या वहां आ जाती है। राध्या उसके ऊपर खड़े होकर जब देखती है तो उसे कुछ नहीं होता। डेकोरेशन का आमदी अपने अस्सिटेंट को बताता है कि इसमें शॉक कैसे लगता है।

निहारिका उस आदमी को सुनकर वायर काट देती है ताकि राध्या को शॉक लग जाये और वह उसके और प्रथम की ज़िंदगी से चली जाए। उसी समय ओमकार की अंगूठी गिर जाती है। बुलबुल रजनी का फोन लेकर चली जाती है और कहती है कि राध्या को उससे कुछ बात करना है।

रजनी नीचे आकर बाहर राध्या को देखती है। निहारिका खुद से कहती है कि उसने राध्या का मामला तो सेट कर दिया अब वह दूसरे प्लान पर काम करेगी।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें