32 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

बिट्टू और श्रुति की जोड़ी फिर से मचाएगी धूम: सिनेमाघरों में लौट रही है ‘बैंड बाजा बारात’

यशराज फिल्म्स (YRF) की सबसे पसंदीदा और एनर्जेटिक फिल्मों में से एक, ‘बैंड बाजा बारात’, एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप उस दौर के हैं जब ‘ऐंवेई ऐंवेई’ गाना हर शादी की जान हुआ करता था, तो यह खबर निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।

साल 2010 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली की गलियों से निकली यह साधारण सी कहानी इतिहास रच देगी। यह फिल्म न केवल एक बेहतरीन लव स्टोरी थी, बल्कि इसमें ‘बिज़नेस और प्यार’ के बीच के उलझाव को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया था।

इसी फिल्म से बॉलीवुड को अपना ‘एनर्जी किंग’ रणवीर सिंह मिला। बिट्टू शर्मा के किरदार में उन्होंने ऐसी जान फूंकी कि लोग आज भी उसे भूल नहीं पाए हैं। श्रुति कक्कड़ के रूप में अनुष्का ने एक महत्वाकांक्षी और सुलझी हुई लड़की का किरदार निभाया, जो आज भी कई लड़कियों के लिए प्रेरणा है। फिल्म में दिल्ली की संस्कृति, वहां का खाना और शादियों का जो माहौल दिखाया गया, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

आजकल सिनेमा जगत में पुरानी कल्ट क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज करने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। दर्शक अब केवल एक्शन फिल्में ही नहीं, बल्कि ऐसी फिल्में भी देखना चाहते हैं जिनमें सुकून हो, अच्छी यादें हों और बेहतरीन संगीत हो।

नॉस्टैल्जिया लोग उस दौर को फिर से जीना चाहते हैं जब रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला था। वह युवा पीढ़ी जिसने इस फिल्म को केवल टीवी या ओटीटी पर देखा है, उन्हें बड़े पर्दे पर इस जादू का अनुभव करने का मौका मिलेगा। सलीम-सुलेमान का संगीत आज भी उतना ही ताजा और एनर्जेटिक लगता है जितना 14 साल पहले था।

फिल्म की कहानी ‘शादी मुबारक’ नाम की एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी के इर्द-गिर्द घूमती है। “जिसके साथ व्यापार करो, उससे कभी प्यार मत करो” – इस वसूल के साथ शुरू हुआ सफर कैसे प्यार की गलियों में मुड़ जाता है, यही इस फिल्म की खूबसूरती है। फिल्म हमें सिखाती है कि गलतियां इंसान से ही होती हैं, लेकिन उन्हें सुधार कर आगे बढ़ना ही असली जिंदगी है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here