आजकल सोशल मीडिया पर किसी की तारीफ करने के लिए दूसरे को नीचा दिखाना एक चलन सा बन गया है। हाल ही में ऐसा ही कुछ मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के साथ हुआ। फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल और आयशा खान ने एक साथ डांस किया है। गाना तो हिट हो गया, लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने दोनों अभिनेत्रियों की तुलना करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स आयशा को क्रिस्टल से बेहतर बताकर क्रिस्टल को ट्रोल करने लगे।
“किसी को नीचा दिखाकर तारीफ करना दुखद है”
क्रिस्टल ने एक हालिया इंटरव्यू में इन ट्रोलर्स को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख होता है कि लोग एक कलाकार की सराहना करने के लिए दूसरे को नीचा गिराते हैं।
क्रिस्टल के अनुसार, “शरारत” गाने की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि इसमें चार महिलाओं (क्रिस्टल, आयशा और गायिकाएं जैस्मीन सैंडलस व मधुबंती बागची) ने मिलकर काम किया। उन्होंने सवाल उठाया कि “किसे फर्क पड़ता है कि किसने बेहतर किया? आप बस गाने का आनंद क्यों नहीं ले सकते?”
क्रिस्टल ने इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया कि उन्हें यह देखकर ज्यादा दुख हुआ कि इस तरह के कमेंट्स करने वाली ज्यादातर महिलाएं ही थीं। उन्होंने कहा।
“एक महिला होने के नाते, कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि दूसरी महिला का समर्थन करें। अगर आप सपोर्ट नहीं कर सकते, तो कम से कम चुप रहें। ऐसी टिप्पणियां करके आप पूरी नारी जाति को सालों पीछे धकेल रहे हैं।”
ट्रोलर्स को जवाब देने के साथ-साथ क्रिस्टल ने अपनी को-स्टार आयशा खान की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि आयशा ने बहुत शानदार काम किया है और वह खुद आयशा के डांस की कायल हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और दोनों ने अपनी मेहनत से इस गाने को खास बनाया है।
क्रिस्टल डिसूजा का यह जवाब उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो मनोरंजन को केवल एक मुकाबला समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि हर कलाकार का अपना संघर्ष और अपना टैलेंट होता है। हमें कलाकारों की मेहनत का सम्मान करना चाहिए, न कि उन्हें बेवजह एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना चाहिए।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

