मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में नहार भागकर घर आता है और देखता है कि बिट्टू आराम से फुटबाल खेल रहा है। नहार दादी से पूछता है कि क्या बिट्टू आराम से खेल रहा है तो उसने उसे मीटिंग छोड़कर पुष्कर से क्यों बुलाया? दादी कहती है उसे हल्की से चोट लगी है। नहार गुस्से से ऊपर चला जाता है।
वहीं, जूही बच्ची को लेकर कमरे में आती है और समर को चुप करवाने को कहती है जो मीटिंग कर रहा है। वह उसको चुप करवाने के बजाए स्टडी रूम में चला जाता है। सोनी हींग का तेल लेकर आती है और मुन्नी को लगाती है।
सोनी जूही से कहती है कि वह भी यह सब सीख ले ताकि समर ऑफिस के काम में ध्यान दे सके। जूही कहती है कि जब मैं प्रेग्नेंट थी तब समर का बच्चा कहते थे अब बेटी हो गयी है तो जूही की लड़की कहते हैं।
जूही ने कहा ऐसा है तो मैं ऑफिस जाती हूँ अगर ऑफिस का काम ज़रूरी है और आप मुन्नी की परवरिश कीजिये। सोनी कहती है कि वह इतना बोलने लगे गई है कि तुम चाहती हो तो तुम भी अपनी बहन के जैसे इस घर से जा सकती हो।
जूही दुखी होकर रूही को याद करती है और मुन्नी को उसकी तस्वीर दिखाती है। उधर नानू रूही को वीडियो कॉल करके उसे मुन्नी के होने की खुशखबरी देते हैं। नानू उसे एक बार जयपुर आकर उससे मिलने को कहते हैं। रूही उनकी बात मान लेती है।
रूही स्पर्श को कॉल करके उसके साथ जयपुर चलने को कहती है। वहीं, नहार अगले दिन मीटिंग के लिए निकलता है तो शीतल बिट्टू से नाटक करने को कहती है। दादी नहार को उसके साथ मंदिर जाने को कहती है।
उधर रूही जयपुर में एक मंदिर के पास स्पर्श को रुककर दर्शन करने को कहती है। नहार गाड़ी के पास खड़ा रहता है वहीं बिट्टू, दादी और शीतल अंदर जाते हैं।
दूसरी ओर रूही भी अंदर उसी समय मंदिर में जाती है। नहार को मंदिर के अंदर जाने का आभास होता है और जब वह अंदर जाता है तो उसे रूही पूजा करते हए नज़र आती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

