34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

पारों संग देव 19th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : देव को मिला पारो का साथ, नलिनी का प्लान हुआ फेल

पारों संग देव 19th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां देव के बिजनेस के लिए पारो और घरवाले देते है उसका साथ।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत देव से होती है। जहां, देव नलिनी को दूध पिला देता है और नलिनी को नशा होने लगता है। जिसके कारण नलिनी में नींद में चली जाती है।

पारो और देव का प्लान

पारो और देव दोनों इसके बाद अपने बिजनेस को लेकर नया प्लान बनाते है कि, किस तरह से वो नलिनी के पापा के सामने बिजनेस को लेकर आएंगे। वही पारो आईडिया देती है कि वो मसाले को लेकर देव की एंड कर सकती हैं। देव अपने आईडीया से कहता है कि, उसके जो पुश्तैनी घर हैं वो एक टूरिस्ट प्लेस बन सकते हैं। दोनों को दोनों का आइडिया बहुत पसंद आता है। जिसके बाद, देव पारो की मदद करने की सोचता है और पारो ये बात फूलों को बताती है जहां फूलों उसका साथ देती है। अंबिका को ये प्लान देव बताता है और सभी लोग उसकी मदद करने के लिए तैयार हो जाते है क्योंकि, घर को किसी भी हालत में बचाना होगा। सभी किचन में एक – एक काम ले लेते है। जहां देव को लेकर पारो परेशान हो जाती है। क्योंकि देव को किचन के काम नहीं आते है और देव को बार – बार पारो ध्यान देने के लिए कहती है। अंबिका ये चीज देख रही होती है। वही नालिनी होश में आती है तो उसे पारो का प्लान समझ आ जाता है।

नलिनी का ड्रामा

नलिनी नीचे आकर देखती है कि बिजनेस को लेकर सभी एक दूसरे की मदद करते है और फूलों को समझ नहीं आता है कि, रश्मिका और नलिनी अभी तक हाथ बंटाने के लिए क्यों नहीं आए ? बिजली की वजह से सभी का काम हो रहा होता है और नलिनी स्विच बॉक्स पर पानी डालती है। जिसे नलिनी को लगता है कि अब काम नहीं हो सकता है। लेकिन तभी पारो कैंडल लेकर आती है और नलिनी और पारो का समाना होता है। जहां पारो कहती है पहले उसे नलिनी पर विश्वास था कि, वो देव के लिए सही है लेकिन, अब नहीं। पारो ओखली लेकर आती है और सभी को कहती है हाथ से पीसे होने से मसाले और भी ज्यादा अच्छे बन सकते है। अंबिका उसकी पूजा के लिए कहती है और पूजा के बाद सभी उस पर मसाला पीसने की बात करती है। इस दौरान पारो देव को लेकर कहती है देव को उसे कब प्यार हो गया पता नहीं चला लेकिन अब इस रिश्ते पर वो आंच नहीं आने देगी। तभी अचानक से देव को खांसी आती है और पारो रुमाल बांध देती है। इस बीच दोनों में नजदीकियां देखने को मिलती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नलिनी पारो को बीच आंगन में सारा सच बताती है कि, किस तरह से उसने अपने पापा की मदद से बिज़नेस का गेम खेला है। वही देव सभी को नलिनी के सामने लेकर आता है। जहां वो कहता है, सारे परिवारवालों ने उसका सच सुन लिया है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here