34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

पारों संग देव 18th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट: पारो के सामने आया नलिनी का सच, देव की मुश्किलें

पारों संग देव 18th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां पारो देव को लेकर सारा सच सामने लेकर आती है।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत पारो से होती है। जहां पारो नलिनी को वो ज्यूस पीने के लिए कहती है और नलिनी इसे पीने से इंकार कर देती है लेकिन, पारो पी लेती है।

नलिनी का ड्रामा

नलिनी देखती है कि, पारो बेहोश हो रही है धीरे – धीरे जिसके बाद वो पारो पर हंसती है और कहती है इसके जैसा उसने बेवकूफ नहीं देखा है। वही दूसरी तरफ, नलिनी अपने में ही बातें करती है किस तरह से पारो को उसे फंसाया है। पारो ये सब बात सुन लेती है और नलिनी को थप्पड़ मार देती है। पारो नलिनी से कहती है देव उसे इतना प्यार करता है और उसने क्या किया है ? विश्वास तोड़ दिया है। ऐसे में पारो सभी को सच बताने के लिए जा रही होती है। लेकिन तभी मालिनी उसका गला दबाने की कोशिश करती है और देव वहां आकर नलिनी को ऐसा करने से मना करता है। देव दरअसल वहां नलिनी को दवाई देने आया हुआ होता है क्योंकि उसके दवाई का टाइम हो गया हुआ होता है। देव नलिनी से पूछता है क्या हुआ है ऐसा ? नलिनी कहती है वो मंगलसूत्र नहीं दे रही है।

नलिनी का ड्रामा

पारो ये चीज देने से मना कर देती है और नलिनी देव से वादा मांगती है कि वो ऐसा लाकर देगा। देव नलिनी को दवाई खाने को कहता है लेकिन नलिनी पहले आइस्क्रीम मांगती है नलिनी की जिद्द के कारण देव उसे लाकर देता है। जहां वो पारो को कहती है देव को आते हुए उसने देख लिया था और अब उसका नाटक शुरू हुआ है। देव के आइस्क्रीम देने के बाद नलिनी खा लेती है। वही पारो देव को देखती है देर रात तक देव काम कर रहा होता है और ये चीज से पारो परेशान हो जाती है। देव से वो परेशान होने की वजह पूछती है। जहां वो, कहता है सिन्हा जी का गुस्सा उस पर फूटा हुआ है और वो दो दिन में घर की नीलामी करने वाले है। ऐसे में उसे आइडिया निकलना होगा। नलिनी उसी समय कमरे आ जाती है और देव को कहानी सुनाने के लिए कहती है। जिसके बाद पारो उसकी चाल को समझ जाती है कि, नलिनी नहीं चाहती है कि देव काम करे। पारो नलिनी के लिए दूध लेकर आती है। जिसे पीकर पारो को नींद आने लग जाता है। नलिनी को लगता है कि, पारो ने उसके साथ कोई चाल चली है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, देव पारो से उसके बिजनेस का आइडिया पूछता है और वो मसाले का कहती है। देव और पारो का ये आईडिया सभी को पसंद आता है और देव को काम मिल भी जाता है। सभी लोग पारो को बधाई देते है। लेकिन नलिनी को ये बात पसंद नहीं आती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here