31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

पारों संग देव 13th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट: पारो के समाने आया विक्रम का सच ? नलिनी ने दी धमकी

पारों संग देव 13th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां पारो देव को राहें हो जाती है अलग। जिसके बाद, देव को हो रही है चिंता।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत पारो और देव से होती है। जहां देव पारो को कहता है उसके जाने से उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।

पारो और देव की राहें हुई अलग

पारो को देव एक नया फोन देता है और वो कहता है जब भी उसे पारो की याद आएगी वो ये तस्वीर लिया करेगा और वही फोन देव पारो को दे देता है। पारो और देव के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। देव के लिए पारो एक चिट्ठी देती है। जहां उस पर लिखा होता है कि देव को पूरे दिन क्या – क्या करना है ये देखकर देव कहता है, वो अब से अपना ख्याल रखेगा लेकिन सबसे ज्यादा पारो को उसका अपना ख्याल रखना है। पारो देव को अलविदा कहकर निकलती है और देव को समझ नहीं आता है ये क्या हो रहा है उसके साथ। जाते वक्त फूलों भी पारो को धन्यवाद करती है और कहती है जब उसके पति के साथ कोई नहीं था तो पारो थी और सारा सच सबके सामने लेकर आई थी। पारो इसे अपना फर्ज बताती है।

नलिनी की चाल

घर से जाते वक्त पारो सीढ़ियों से घर को देखती है और तभी वो गिरने वाली होती है। लेकिन अपने आपको को वो अच्छी तरह से संभालती है और देव की तस्वीरों को अपने फोन में देखती है। देव के तस्वीरों के बीच वही पेपर रहता है जो कि, देव के पापा ने पारो को बताया था। उनका कहना था ये पेपर अचानक से गायब हो गया था। लेकिन, अभी तक मिला नहीं है। मिलने के बाद सारे इल्जाम से वो मुक्त हो जाएगा। पारो वापस कमरे में जाती है और वो पेपर लेकर अंबा को देने जाती है। लेकिन नलिनी बीच में आ जाती है और उसे टक्कर लग जाती है। जहां पारो नलिनी को कहती है कि ये पेपर वही है जिसे बेगुनाह वो साबित हो सकते है।

पारो ने छोड़ा घर

पारो को नलिनी कहती है वो दे देगी लेकिन उसे अब यहां से जाना होगा। पारो वो पेपर नलिनी को देखकर घर से चली जाती है। आदा ठाकुर बाहर पारो को धमकी देता है कि उसे अपने भाई बहन की जान प्यारी है तो, चलने के लिए। देव तैयार होता है लेकिन पारो फोन नहीं उठा रही होती है। क्योंकि आदा ठाकुर उसे मना किया होता है। देव के पास विक्रम आता है और उसे नीचे चलने को कहता है लेकिन वो मना कर देता है और कहता है जब तक उसकी बात पारो से नहीं होगी वो नहीं जाएगा। विक्रम बाहर जाकर आदा ठाकुर को फोन करता है और उसे पारो से बात करवाने को कहता है। आदा बाहर गाड़ी रोकर पारो को बात करने के लिए कहता है और पारो देव से बात करती है और कहती है, उसका फोन साइलेंट पर था इस वजह से वो देख नहीं पाई थी। देव उसे सेल्फी घर जाकर भेजने को कहता है। इतने में ही देव आदा ठाकुर को वीडियो कॉल पर पारो के पीछे देख लेता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें