पारों संग देव 2nd दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com
दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां पारो देव अपनी शादी के लिए हो जाते है परेशान।
प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत पारो और देव से होती है। जहां पारो को मेंहदी लगाई जाती है और बुआ जी नलिनी को कहती है, पारो को मेंहदी लगाने के लिए।
नलिनी की मुश्किलें
नलिनी मेंहदी लगाने से मना करती है। जहां, बुआ जी उसे उसकी वजह पूछती है और वो कहती है उसे सही से नहीं लगाने आता है। देव परेशान हो जाता है नलिनी को देखकर और पारो के हाथ में नलिनी देवता लिख देती है। जिसकी वजह से पारो उसे कुछ बताने का फैसला करती है लेकिन वो मेंहदी लगाकर चली जाती है। इस बीच ही पारो भी सोचती है क्यों ही उसके हाथ में लगेगी मेंहदी देव के नाम की ? पारो उस मेंहदी को मिटाने की कोशिश करती है बाद में लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। नलिनी को फूलों कहती है, हर वक्त दोनों के रोमांस चलता ही रहता है। देव इमैजिन करता है कि, देव और पारो दोनों ही एक – दूसरे के साथ डांस कर रहे है और दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ रही है। देवता नाम देखकर बुआ जी पारो की तारीफ करती है और कहती है पारो बहुत संस्कारी है। इस बीच ही पारो याद करती है कि, देवता नाम उसने ही खुद से लिखा है।
नलिनी की बतमीज़ी
पारो को परेशान देखकर देव उसे कहता है वो जल्दी ही सब ठीक कर देगा। पारो को रात में सपना नजर आता है कि, देव और पारो की शादी हो गई है और इस बीच ही उसकी नींद टूट जाती है। जिसके बाद वो मेंहदी को मिटाने की कोशिश करती है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। नलिनी सीढ़ी पर से पारो को धक्का देने की कोशिश करती है लेकिन अंबा उसे रोक देती है। जिसके बाद वो नलिनी से बात करती है और अंबा कहती है वो दोनों की शादी नहीं होने देगी। चाहे कुछ भी हो जाए। वही अगली सुबह देव को बुआ जी हल्दी लगाती है और अचानक से बुआ जी को चक्कर आ जाता है। जिसके बाद देव हल्दी ले जाने की बात करता है। बुआ जी उसे कहती है कि, हल्दी वही लगाएगा तभी वो लेकर जा सकता नहीं तो नहीं।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अंबा पारो को बेहोशी वाली दवाई खिलाती है। जिसके बाद पारो मंडप में जाने से पहले ही बेहोश हो जाती है। जहां नलिनी मंडप में बैठ जाती है। ऐसा अंबा को लगता है। वही दूसरी तरफ, बुआ जी घूंघट उठाती है और पारो होती है। जिसे देखकर अंबा हैरान हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

